×

‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत सीमा सुरक्षा बल ने निकाली भव्य तिरंगा बाइक रैली, वीडियो आया सामने 

 

देशभर में चल रहे ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने मंगलवार को एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया। सीमा सुरक्षा के लिए दिन-रात तैनात जवानों ने बाइक रैली निकालकर हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति का जोश जगाया।

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/RmMKhMC0Qgo?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/RmMKhMC0Qgo/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

बीएसएफ नार्थ हेडक्वार्टर से निकली इस बाइक रैली को डीआईजी योगेंद्र सिंह राठौड़ ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। तिरंगा थामे जवानों का उत्साह देखते ही बन रहा था। वे शहर की प्रमुख सड़कों से गुज़रते हुए भारत माता के जयकारे लगा रहे थे और देशभक्ति का अद्भुत नजारा प्रस्तुत कर रहे थे।

रैली के दौरान आम जनता ने भी जवानों का हौसला बढ़ाया और अपने घरों पर तिरंगा फहराने का संकल्प लिया। इस कार्यक्रम ने लोगों में देशभक्ति की भावना को और मजबूत किया है।

‘हर घर तिरंगा’ अभियान का उद्देश्य देशवासियों को राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और गर्व की भावना जागृत करना है। सीमा सुरक्षा बल के इस आयोजन ने इस मिशन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।