×

बॉबी देओल की ‘आश्रम-4’ की जयपुर में शूटिंग शुरू, वीडियो में जाने कूकस के शिव विलास होटल में बना बाबा निराला का आलीशान आश्रम सेट

 

बॉबी देओल की चर्चित वेब सीरीज ‘आश्रम’ के चौथे सीजन को लेकर फैंस का इंतजार अब और बढ़ गया है। सीरीज के नए सीजन की शूटिंग राजस्थान की राजधानी जयपुर में शुरू हो चुकी है। डायरेक्टर प्रकाश झा की निगरानी में जयपुर के कूकस इलाके में सीरीज के अहम सीन फिल्माए जा रहे हैं।जानकारी के मुताबिक, इस बार ‘आश्रम-4’ का बड़ा हिस्सा जयपुर में शूट किया जा रहा है। शूटिंग के लिए कूकस स्थित शिव विलास होटल को प्रमुख लोकेशन बनाया गया है, जहां बाबा निराला के आलीशान आश्रम का भव्य सेट तैयार किया गया है।

कूकस में तैयार हुआ बाबा निराला का भव्य आश्रम

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/CekeiKN3yaQ?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/CekeiKN3yaQ/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

सीरीज के सेट से जुड़े कई वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आ रही हैं। इनमें ‘आश्रम’ की भव्यता और सेट की तैयारियां नजर आ रही हैं। होटल परिसर में बाबा निराला के आश्रम को एक बड़े साम्राज्य की तरह दिखाने के लिए शानदार सेट डिजाइन किया गया है।सेट पर बाबा निराला के किरदार में नजर आने वाले बॉबी देओल की बड़ी-बड़ी तस्वीरें और पेंटिंग्स लगाई गई हैं। वहीं दीवारों पर आश्रम का लोगो भी दिखाई दे रहा है। इससे साफ है कि नए सीजन में बाबा निराला के बढ़ते प्रभाव और उसके विस्तार को कहानी का अहम हिस्सा बनाया जा सकता है।

त्रिधा चौधरी और चंदन रॉय सान्याल कर रहे शूटिंग

‘आश्रम-4’ की शूटिंग के दौरान अभिनेत्री त्रिधा चौधरी और अभिनेता चंदन रॉय सान्याल समेत कई कलाकारों पर महत्वपूर्ण दृश्य फिल्माए जा रहे हैं।सूत्रों के अनुसार, जल्द ही सीरीज के मुख्य कलाकार बॉबी देओल भी शूटिंग से जुड़ेंगे। पुराने प्रमुख किरदारों की वापसी से कहानी को आगे बढ़ाया जाएगा।

पहले से ज्यादा भव्य होगा आश्रम का सेट

नए सीजन के लिए तैयार किए गए सेट में पहले के मुकाबले काफी बदलाव किए गए हैं। खास तौर पर आश्रम के छात्रावास को ज्यादा भव्य और आलीशान रूप दिया गया है।माना जा रहा है कि सेट की यह भव्यता सिर्फ दिखावे के लिए नहीं है, बल्कि कहानी में बाबा निराला के बढ़ते दबदबे और उसके बड़े होते साम्राज्य को दर्शाने का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।

प्रकाश झा के निर्देशन में बनी है सीरीज

‘आश्रम’ का निर्देशन जाने-माने फिल्म निर्देशक प्रकाश झा कर रहे हैं। यह सीरीज शुरुआत से ही अपने विवादित विषय, दमदार कहानी और बॉबी देओल के बाबा निराला के किरदार को लेकर चर्चा में रही ।पहले तीन सीजन में बाबा निराला के आध्यात्मिक साम्राज्य, राजनीति और अपराध की दुनिया से जुड़े पहलुओं को दिखाया गया था। अब चौथे सीजन में कहानी किस दिशा में जाएगी, इसे लेकर दर्शकों में उत्सुकता बनी हुई है।

जयपुर बना फिल्म और वेब सीरीज शूटिंग का पसंदीदा ठिकाना

जयपुर और आसपास के इलाके पिछले कुछ वर्षों में फिल्म और वेब सीरीज की शूटिंग के लिए पसंदीदा लोकेशन बनकर उभरे हैं। ऐतिहासिक इमारतों, शानदार होटलों और अलग-अलग तरह के लोकेशन विकल्पों के कारण कई बड़े प्रोडक्शन हाउस राजस्थान का रुख कर रहे हैं।‘आश्रम-4’ की शूटिंग भी जयपुर की इसी खूबसूरती और भव्य लोकेशन का इस्तेमाल करते हुए की जा रही है। अब दर्शकों को इंतजार है कि बाबा निराला की कहानी नए सीजन में कौन सा नया मोड़ लेती है।