×

निकाय चुनाव में BJP की रणनीति, वीडियो में जाने प्रत्याशी कमजोर हो तो भी अंत तक साथ दें- B.L. संतोष का नेताओं को संदेश

 

निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर भाजपा संगठन ने रणनीति तेज कर दी है। पार्टी की अहम बैठक में संगठन की एकजुटता और प्रत्याशियों के समर्थन का मुद्दा प्रमुखता से उठा। भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने नेताओं को स्पष्ट संदेश दिया कि प्रत्याशी कितना भी कमजोर क्यों न हो, चुनाव खत्म होने तक पार्टी को उसके साथ मजबूती से खड़ा रहना है।

सुबह 9 बजे भाजपा कार्यालय पहुंचे बीएल संतोष

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/vsaj2KjK3eI?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/vsaj2KjK3eI/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

बीएल संतोष शनिवार सुबह करीब 9 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने निकाय चुनाव से जुड़े नेताओं से चुनावी तैयारियों और जमीनी स्थिति को लेकर फीडबैक लिया।इसके बाद चुनाव संचालन समिति की बैठक हुई। बैठक में प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, प्रदेश प्रभारी राधामोहन दास अग्रवाल, निकाय चुनाव की जिम्मेदारी संभाल रहे केंद्रीय नेता और चुनाव संचालन समिति से जुड़े पदाधिकारी मौजूद रहे।

प्रत्याशी कमजोर हो तो भी संगठन साथ खड़ा रहे

बैठक में चुनाव के दौरान संगठन की एकजुटता पर खास जोर दिया गया। बीएल संतोष ने नेताओं और कार्यकर्ताओं को संदेश दिया कि पार्टी की ओर से जिसे प्रत्याशी बनाया गया है, उसके समर्थन में पूरी ताकत से चुनाव लड़ना है।उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि प्रत्याशी की व्यक्तिगत स्थिति या मजबूती को देखकर संगठन को पीछे नहीं हटना चाहिए। चुनाव के अंतिम चरण तक प्रत्याशी के साथ मजबूती से खड़े रहना होगा।यह संदेश ऐसे समय आया है जब निकाय चुनाव में कई सीटों पर टिकट को लेकर दावेदारी और अंदरूनी नाराजगी की स्थिति सामने आ रही है।

मीडिया, IT और सोशल मीडिया टीम के साथ बैठक

चुनाव संचालन समिति की बैठक के बाद बीएल संतोष भाजपा मुख्यालय में मीडिया, IT और सोशल मीडिया से जुड़े पदाधिकारियों के साथ बैठक कर रहे हैं। इसमें चुनाव प्रचार, डिजिटल कैंपेन और पार्टी के संदेश को जनता तक पहुंचाने की रणनीति पर चर्चा की जा रही है।

शाम को CM भजनलाल शर्मा समेत बड़े नेताओं के साथ बैठक

निकाय चुनाव को लेकर शनिवार शाम भी भाजपा की अहम बैठक प्रस्तावित है। शाम 6 बजे से रात 8 बजे के बीच मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा समेत पार्टी के प्रमुख नेताओं के साथ बीएल संतोष बैठक करेंगे।इस बैठक में निकाय चुनाव की रणनीति, प्रत्याशियों के समर्थन, संगठन की तैयारियों और चुनावी प्रबंधन को लेकर विस्तार से मंथन होने की संभावना है।

संगठन की एकजुटता पर रहेगा फोकस

भाजपा की इन बैठकों से साफ है कि पार्टी निकाय चुनाव में संगठन की एकजुटता और प्रत्याशियों के पक्ष में पूरी ताकत झोंकने पर जोर दे रही है। खास तौर पर टिकट वितरण के बाद होने वाली संभावित नाराजगी और बगावत को नियंत्रित करना पार्टी के लिए अहम चुनौती रहेगी।