☰
×

राजस्थान के सभी 37 जिलों में जिला प्रमुख का चुनाव लड़ेगी BJP, मदन राठौड़ बोले- हार के जिम्मेदारों पर होगी कार्रवाई; वीडियो में जानें क्या कहा

 

राजस्थान में पंचायत चुनाव में अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाने के बाद भाजपा अब जिला प्रमुख और प्रधान के चुनाव में पूरी ताकत झोंकने की तैयारी में है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने साफ कर दिया है कि पार्टी प्रदेश के सभी 37 जिलों में जिला प्रमुख पद के लिए अपने उम्मीदवार उतारेगी। जिन जिलों में कांग्रेस के पास बहुमत है, वहां भी भाजपा चुनाव मैदान से पीछे नहीं हटेगी।

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/cZadPpxcFzA?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/cZadPpxcFzA/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

मदन राठौड़ ने कहा कि भाजपा किसी भी जिले में कांग्रेस को वॉकओवर नहीं देना चाहती। पार्टी सभी जगह चुनाव लड़ेगी और जिला प्रमुख के साथ पंचायत समितियों में प्रधान पद के लिए भी उम्मीदवार खड़े करेगी। उनका कहना है कि चुनाव में हर सदस्य को अपनी अंतरात्मा की आवाज पर मतदान करने का अधिकार है। भाजपा को उम्मीद है कि उसे निर्दलीय और अन्य सदस्यों का समर्थन मिल सकता है।

हार के जिम्मेदारों पर होगी कार्रवाई

पंचायत चुनाव में पार्टी के प्रदर्शन को लेकर मदन राठौड़ ने कहा कि हार के कारणों की समीक्षा की जा रही है। इसमें किसी को भी जिम्मेदारी से बाहर नहीं रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि हार के लिए जो भी जिम्मेदार होंगे, उन सभी पर कार्रवाई होगी। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि जिम्मेदारी तय करने की प्रक्रिया में वे खुद भी शामिल हैं और कोई भी खुद को कार्रवाई से बचा हुआ नहीं समझे।

पार्टी संगठन चुनाव परिणामों का विश्लेषण कर रहा है। टिकट वितरण, स्थानीय नेताओं की भूमिका, विधायकों और मंत्रियों के प्रदर्शन के साथ मंडल और बूथ स्तर तक की गतिविधियों की समीक्षा की जाएगी। पार्टी यह भी पता लगाएगी कि किन क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं और आम लोगों के बीच संपर्क कमजोर रहा।

कांग्रेस के बहुमत वाले जिलों में भी मुकाबला

पंचायत चुनाव के नतीजों में कांग्रेस को 37 जिला परिषदों में से 23 में स्पष्ट बहुमत मिला है, जबकि भाजपा पांच जिलों में बहुमत की स्थिति में है। नागौर में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी की स्थिति मजबूत है। बाकी जिलों में निर्दलीय और छोटे दलों के सदस्य जिला प्रमुख के चुनाव में अहम भूमिका निभा सकते हैं।

25 नवंबर को जिला प्रमुख पदों के लिए चुनाव हो रहे हैं। इसके बाद 26 नवंबर को उप जिला प्रमुख और 27 नवंबर को पंचायत समिति प्रधान के चुनाव होंगे। ऐसे में आने वाले दिनों में राजस्थान की ग्रामीण राजनीति में जोड़तोड़ और मुकाबला तेज रहने की संभावना है।