×

बाइक सवार ने राह चलती महिला के गले से तोड़ी सोने की चेन, वायरल वीडियो में देखें खौफनाक वारदात

 

राजस्थान न्यूज़ डेस्क !!! जयपुर में मॉर्निग वॉक पर निकली बुजुर्ग महिला से सोने की चेन लूटने का मामला सामने आया है। बाइक पर आए बदमाश बुजुर्ग महिला के गले से चेन तोड़कर फरार हो गए। महिला ने शोर मचाते हुए बदमाशों का पीछा भी किया था, लेकिन आरोपी फरार हो गए। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश कर रही है। घटना 11 मई की विद्याधर नगर इलाके की है। इसका वीडियो आज सामने आया है।

<a href=https://youtube.com/embed/yLOg9YuUS_E?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/yLOg9YuUS_E/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

एएसआई भेरूराम ने बताया कि गोल्डन टाइम्स अपार्टमेंट, विद्याधर नगर निवासी शुभावती देवी (62) शनिवार सुबह करीब साढ़े सात बजे मॉर्निंग वॉक पर निकली थीं। क्रॉस रोड मॉल की बिल्डिंग के पास टहलते समय हेलमेट पहने एक बदमाश पीछे से आया और बुजुर्ग के गले पर झपट्टा मारकर सोने की चेन तोड़ ली। गले से चेन टूटी तो बुजुर्ग महिला ने शोर मचा दिया और बदमाशों का पीछा किया।

इस दौरान बदमाश घटनास्थल से कुछ दूरी पर खड़े अपने साथी के साथ बाइक पर बैठकर फरार हो गया। चेन लूट की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। मॉल के पास एक शोरूम के सीसीटीवी फुटेज में बाइक सवार बदमाश नजर आया है. फुटेज के आधार पर बाइक सवार लुटेरों की तलाश की जा रही है।