☰
×

जयपुर में नकली घी की बड़ी फैक्ट्री पकड़ी, वीडियो में देंखे 35 हजार लीटर स्टॉक जब्त; कई ब्रांड के नाम पर हो रही थी पैकिंग

 

जयपुर में मिलावटखोरों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। सीएमएचओ की टीम ने सोमवार रात से मंगलवार सुबह तक जिले में अलग-अलग जगहों पर छापेमारी की। इस दौरान जैतपुरा में घी की पैकिंग करने वाली एक फैक्ट्री को सीज कर दिया गया। यहां अलग-अलग ब्रांड के नाम से संदिग्ध घी की पैकिंग की जा रही थी। टीम ने फैक्ट्री से करीब 35 हजार लीटर घी का स्टॉक जब्त किया है।

जयपुर सीएमएचओ फर्स्ट डॉ. रवि शेखावत ने बताया कि जैतपुरा में हिमालय डेयरी प्रोडक्ट्स के नाम से फैक्ट्री संचालित हो रही थी। यह घी निर्माण और पैकेजिंग की बड़ी यूनिट है। निरीक्षण के दौरान यहां कई ब्रांड के नाम से पैक किया हुआ घी मिला। शुरुआती जांच में घी संदिग्ध प्रतीत हुआ और उसमें मिलावट की आशंका जताई गई। इसके बाद टीम ने पूरा स्टॉक जब्त कर फैक्ट्री को सीज कर दिया।

कई ब्रांड के नाम से हो रही थी पैकिंग

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/d3NlZQckyD0?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/d3NlZQckyD0/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

निरीक्षण के दौरान फैक्ट्री में राजस्थान सरस, डेयरी ब्रदर्स, श्री किरण सरस, माटुला, चॉइस डेयरी, रघु श्री और गणक सहित अलग-अलग ब्रांड के नाम से पैक घी मिला। टीम को यहां अलग-अलग आकार की पैकिंग में घी उपलब्ध मिला।फैक्ट्री में 200 एमएल, 500 एमएल, 1 लीटर, 2 लीटर, 5 लीटर और 15 लीटर के टेट्रा पैक और टिन में घी पैक किया जा रहा था। इसके अलावा बड़े साइलो में भी घी रखा हुआ था, जिसे आगे पैकिंग के लिए इस्तेमाल किया जाना था।

35 हजार लीटर घी का स्टॉक जब्त

सीएमएचओ की टीम को निरीक्षण के दौरान फैक्ट्री में करीब 35 हजार लीटर घी का स्टॉक मिला। इतनी बड़ी मात्रा में घी जमा होने के कारण टीम ने पूरे स्टॉक को जब्त कर लिया। अधिकारियों के अनुसार, फैक्ट्री में घी का फ्लेवर भी मिला है। इससे घी की गुणवत्ता और उसमें मिलावट की आशंका को लेकर जांच की जा रही है।

नमूने जांच के लिए लैब भेजे

डॉ. रवि शेखावत ने बताया कि टीम ने फैक्ट्री में मौजूद तैयार घी के नमूने लिए हैं। इन नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही घी की गुणवत्ता और उसमें मिलावट की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।फिलहाल शुरुआती जांच में घी संदिग्ध मिलने के बाद फैक्ट्री को सीज कर दिया गया है। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम अब लैब रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी। अधिकारियों का कहना है कि जिले में मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।