नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क में बाघ के हमले के बाद बड़ी कार्रवाई, वीडियो में जाने रेंज अधिकारी समेत 3 APO, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे थे सवाल
जयपुर के नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क में बाघ के हमले में महिला मजदूर की मौत के एक दिन बाद वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। विभाग ने पार्क के रेंज अधिकारी गौरव कुमार, सहायक वनपाल प्रदीप कुमार और एनक्लोजर प्रभारी सोनू मीणा को APO (Awaiting Posting Order) कर दिया है।
हादसे के बाद अधिकारियों पर गिरी गाज
महिला मजदूर की बाघ के हमले में मौत के बाद पार्क की सुरक्षा व्यवस्था और अधिकारियों की कार्यप्रणाली को लेकर गंभीर सवाल खड़े हुए थे। घटना को लेकर विभागीय स्तर पर जिम्मेदारी तय करने की प्रक्रिया शुरू हुई और इसके अगले ही दिन तीन अधिकारियों को APO कर दिया गया।वन विभाग की इस कार्रवाई को हादसे के बाद की बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई के तौर पर देखा जा रहा है।
नई जिम्मेदारियां भी तय
अधिकारियों को APO किए जाने के बाद विभाग ने पार्क की व्यवस्था संभालने के लिए नई जिम्मेदारियां भी तय कर दी हैं।जोगेंद्र सिंह शेखावत को रेंज अधिकारी का अतिरिक्त चार्ज सौंपा गया है। वहीं सहायक वनपाल के पद की जिम्मेदारी राजाराम को दी गई है।
सुरक्षा व्यवस्था पर उठे थे सवाल
नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क में बाघ के हमले की घटना के बाद सबसे बड़ा सवाल सुरक्षा इंतजामों को लेकर उठ रहा था। महिला मजदूर की मौत ने पार्क में काम करने वाले कर्मचारियों और मजदूरों की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े किए।घटना के बाद वन विभाग ने अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तत्काल प्रभाव से जिम्मेदारियां बदली हैं। अब नई टीम के सामने पार्क की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना और इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकना बड़ी चुनौती होगी।