×

भरतपुर में सरपंच बना हैवान, चुनावी रंजिश के चलते 3 भाइयों पर की अंधाधुध फायरिंग, वायरल फुटेज में देखें वारदात का खौफनाक मजंर

 

राजस्थान न्यूज डेस्क् !!! चुनावी रंजिश में सरपंच और उसके बेटे ने साथियों के साथ तीन सगे भाइयों पर गोलियां चला दी गईं। एक भाई के कंधे में गोली लगी। बाकी दो भाई छुप गए तो बदमाशों ने उन्हें ढूंढ कर लाठी-धारदार हथियार से हमला कर दिया। दोनों के हाथ-पैर तोड़ दिए। घटना भरतपुर के लखनपुर गांव में गुरुवार रात 8 बजे हुई। थाना इंचार्ज जितेंद्र चौधरी ने बताया- गांव मई लखनपुर निवासी तीन भाइयों मोर ध्वज जाटव, श्याम सिंह और सुरेंद्र पर गांव के सरपंच खूबीराम जाट ने हमला कर दिया।

<a href=https://youtube.com/embed/CLwX5ymuKcg?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/CLwX5ymuKcg/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

चुनावी रंजिश के चलते सरपंच ने की फायरिंग

पुलिस ने बताया कि लखनपुर गांव में सरपंच खूबीराम जाट की चुनाव को लेकर तीनों घायल भाइयों से दुश्मनी थी. इसी बीच, बीती रात जब वे अपने गांव लौट रहे थे तो सरपंच खूबीराम जाट ने अपने साथियों के साथ मिलकर मोरध्वज जाटव, श्याम सिंह और सुरेंद्र पर फायरिंग कर दी. इसी दौरान सरपंच ने हथियारबंद साथियों के साथ तीनों भाइयों को घेर लिया और घटना को अंजाम दिया. गोलीबारी की घटना में एक गोली मोरध्वज के कंधे में लगी. इससे वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा। अचानक हुई फायरिंग की घटना से घबराए श्याम सिंह और सुरेंद्र गोलियों से बचने के लिए छिप गए।

बदमाशों ने दोनों भाइयों को ढूंढकर उनके हाथ-पैर तोड़ दिए

कंधे में गोली लगने से मोरध्वज लहूलुहान अवस्था में घायल हो गये। इस घटना से घबराकर श्याम सिंह और सुरेंद्र दोनों भाई भागकर छिप गए, लेकिन खूबी राम ने अपने साथियों के साथ उन्हें ढूंढ लिया और उन पर लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. इस घटना में श्याम सिंह और सुरेंद्र के हाथ-पैर टूट गये. इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. सूचना पर पुलिस ने तीनों घायलों को भरतपुर के अस्पताल में भर्ती कराया.