☰
×

जयपुर में DJ बंद कराने पहुंची पुलिस टीम पर हमला, फुटेज में देंखे SI समेत जवानों से मारपीट; वर्दी फाड़ी

 

जयपुर के खो नागोरियान थाना इलाके में डीजे बंद कराने पहुंची पुलिस टीम पर हमला करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि करीब एक दर्जन लोगों ने उपनिरीक्षक (SI) रामफूल और उनके साथ मौजूद पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट की। हमलावरों ने पुलिसकर्मियों की वर्दी फाड़ दी और उनके मोबाइल फोन छीनकर जमीन पर पटक दिए, जिससे फोन टूट गए। घटना के बाद उपनिरीक्षक की शिकायत पर पुलिस ने 12 लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है।घटना 23 नवंबर की देर रात करीब 12 बजे की बताई जा रही है। इस मामले में 24 नवंबर को खो नागोरियान थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस अब नामजद आरोपियों के खिलाफ मामले की जांच कर रही है।

डीजे बंद कराने पहुंची थी पुलिस टीम

पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, उपनिरीक्षक रामफूल पुलिस जाप्ते के साथ इलाके में डीजे बंद करवाने पहुंचे थे। इसी दौरान वहां मौजूद कुछ लोगों ने पुलिस टीम के साथ विवाद शुरू कर दिया। पुलिसकर्मियों ने लोगों को समझाने और स्थिति शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन आरोप है कि वे नहीं माने।इसके बाद करीब एक दर्जन लोगों ने पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। आरोपियों ने लात-घूंसों और थप्पड़ों से मारपीट की। अचानक हुए हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

वर्दी और नेम प्लेट होने के बावजूद करते रहे मारपीट

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/FnjcIJJPDeI?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/FnjcIJJPDeI/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

शिकायत के मुताबिक, पुलिसकर्मियों ने वर्दी पहन रखी थी और उनकी नेम प्लेट भी लगी हुई थी। इसके बावजूद आरोपियों ने उनके साथ बार-बार मारपीट की। इस दौरान पुलिसकर्मियों की वर्दी फाड़ दी गई।आरोप है कि हमलावरों ने पुलिसकर्मियों के मोबाइल फोन भी छीन लिए। इसके बाद फोन जमीन पर पटककर तोड़ दिए। पुलिस टीम के साथ इस तरह की घटना को राजकार्य में बाधा डालने और सरकारी कर्मचारियों पर हमला करने से जुड़ा मामला माना जा रहा है।

SI की शिकायत पर 12 लोगों के खिलाफ केस

घटना के बाद उपनिरीक्षक रामफूल ने थाने में शिकायत दी। इसके आधार पर 24 नवंबर को खो नागोरियान थाने में करीब एक दर्जन लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस मामले में आरोपियों की भूमिका और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच कर रही है।पुलिस टीम पर हमला उस समय हुआ, जब जवान इलाके में डीजे बंद कराने और व्यवस्था बनाए रखने के लिए पहुंचे थे। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि विवाद किस बात से शुरू हुआ और मारपीट में कौन-कौन शामिल था। मामले में आगे की कार्रवाई जांच के आधार पर की जाएगी।