☰
×

जयपुर में 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते ASI गिरफ्तार, फुटेज में देंखे केस में मदद और आरोपी को गिरफ्तार कर चालान पेश करने के बदले मांगी थी घूस

 

जयपुर में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने मंगलवार दोपहर प्रताप नगर थाने में तैनात एक असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (ASI) को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपी ASI की पहचान सुखदेव जाट के रूप में हुई है। आरोप है कि उसने एक केस में प्रभावी पैरवी और मदद करने के साथ आरोपी को गिरफ्तार कर चालान पेश करने के एवज में रिश्वत की मांग की थी।

एसीबी की एडीजी स्मिता श्रीवास्तव के मुताबिक, इस मामले में 11 अगस्त को परिवादिया की ओर से लिखित शिकायत दी गई थी। शिकायत में बताया गया था कि प्रताप नगर थाने में तैनात ASI सुखदेव जाट केस में मदद करने और प्रभावी पैरवी करने के बदले 10 हजार रुपए की रिश्वत मांग रहा है। इसके अलावा आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ चालान पेश करने के लिए भी रिश्वत की मांग किए जाने की शिकायत मिली थी।

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/zLNH3nKPjKc?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/zLNH3nKPjKc/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने उसका सत्यापन कराया। सत्यापन के दौरान ASI की ओर से रिश्वत की मांग किए जाने की पुष्टि हुई। इसके बाद एसीबी ने आरोपी को पकड़ने के लिए ट्रैप की कार्रवाई की योजना बनाई।एसीबी टीम ने परिवादी को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेकर ASI सुखदेव के पास भेजा। जैसे ही परिवादी ने आरोपी को रिश्वत की रकम दी, ASI ने 10 हजार रुपए लेकर अपनी पहनी हुई खाकी वर्दी की पेंट की जेब में रख लिए।

इसी दौरान पहले से मौके पर तैनात एसीबी टीम ने कार्रवाई करते हुए ASI सुखदेव जाट को रंगे हाथों पकड़ लिया। टीम ने आरोपी के कब्जे से रिश्वत की रकम भी बरामद कर ली।कार्रवाई के बाद एसीबी ने आरोपी ASI को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है। एसीबी अब यह पता लगाने में जुटी है कि रिश्वत की मांग और केस से जुड़ी कार्रवाई के पीछे क्या पूरा मामला था। मामले में भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है।