अमेरिकी पर्यटक ने शाही सफर के लिए चार्टर की पूरी पैलेस ऑन व्हील्स ट्रेन, फुटेज में देंखे 3 देशों के 66 मेहमान पहुंचे जयपुर
आठ साल पहले यानी 2018 में पैलेस ऑन व्हील्स ट्रेन में सफर कर चुके एक अमेरिकी दंपती ने इस बार राजस्थान की शाही यात्रा को यादगार बनाने के लिए खास योजना तैयार की। दंपती ने अपने रिश्तेदारों और दोस्तों के साथ फिर से इस शाही ट्रेन में सफर करने का फैसला किया। इसके लिए अमेरिकी नागरिक नील हरीश अमीन ने पूरी पैलेस ऑन व्हील्स ट्रेन ही चार्टर बुक कर ली।
इस खास यात्रा के लिए अमेरिका, ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया से कुल 66 विदेशी पर्यटक जयपुर पहुंचे हैं। गुरुवार को गांधीनगर रेलवे स्टेशन पर इन मेहमानों का पारंपरिक अंदाज में भव्य स्वागत किया गया। स्वागत के दौरान राजस्थान की संस्कृति और शाही मेहमाननवाजी की झलक देखने को मिली।
इस पर्यटक दल में अमेरिका के 61, ब्रिटेन के चार और ऑस्ट्रेलिया का एक नागरिक शामिल है। खास बात यह है कि इस यात्रा का आयोजन करने वाले नील हरीश अमीन पहले भी पैलेस ऑन व्हील्स में सफर कर चुके हैं। 2018 के अपने अनुभव के बाद उन्होंने इस बार अपने करीबियों के साथ राजस्थान की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को देखने की योजना बनाई।