×

Alwar कल रहेगा बंद, सड़काें पर उत्तरी जनता ने खड़ा किया पुलिस की जांच पर सवाल 

 

अलवर न्यूज़ डेस्क, अलवर के तिजारा फाटक पुलिया पर 11 जनवरी को 15 साल की मूकबधिर नाबालिग से हुई दरिंदगी के मामले में पुलिस की जांच से जनता में जबर्दस्त नाराजगी है। जिसके विरोध में अब लोग सड़कों पर उतर आए हैं। शनिवार को जिले को बंद करने का आह्वान है। यह ऐलान सर्व समाज की कमेटी ने किया। गुरुवार देर शाम को नंगली सर्किल पर कैंडल मार्च निकाला। जिसमें जनता ने रोष जाहिर किया। अब विरोध करने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है। इधर पुलिस खुलासाा नहीं कर सकी है।

सर्व समाज की कमेटी के प्रतिनिधियों ने सरकार और प्रशासन कोचेताया कि नाबालिग को न्याय नहीं मिलने तक लड़ाई रहेगी। अब जनता चुप नहीं रहेगी। पुलिस की जांच पर बड़े सवाल हैं। पुलिस ने पहले रेप बताया। फिर एक्सीडेंट की थ्योरी लेकर आ गई। जिसका भी खुलासा नहीं कर सकी है। जबकि घटना हुए 10 दिन बीत गए हैं। ऐसे में जनता में गुस्सा होना लाजिमी है।

पप्पू प्रधान व अन्य प्रतिनिधियों ने बताया कि शुक्रवार को सरकार के नाम ज्ञापन देकर चेताया जाएगा। नाबालिग के साथ हुई दरिंदगी के दोषी गिरफ्तार किए जाएं। पुलिस सही घटना का खुलासा करें। अन्यथा शनिवार को अलवर बंद रहेगा। अलवर बंद के मामले में ज्ञापन देने के साथ ही कमेटी की ओर से दुबारा ऐलान होगा। उसके बाद अलवर बंद होना तय हो जाएगा। इससे पहले सरकार या प्रशासन ने नाबालिग से हुई घटना का खुलासा किया तो कमेटी अपने निर्णय पर विचार करेगी। लेकिन अब तक कमेटी पुलिस की जांच से कतई खुश नहीं है। पुलिस इसे एक्सीडेंट मान रही है। उसके भी ठोस तथ्य पुलिस के पास नहीं है।

गुरुवार शाम को नंगली सर्किल पर अनेक संगठनों के लोग कैंडल मार्च में शामिल हुए। यह संख्या आगे बढ़ सकती है। जिसके कारण पुलिस प्रशासन पर दबाव है। फिर भी मामले का खुलासा नहीं हो रहा है।

राजस्थान न्यूज़ डेस्क !!!