×

डीग में गहने लूटने के बाद बदमाशों ने गांव में की ताबड़तोड़ फायरिंग, फुटेज में देंखे युवक के शरीर में लगे छर्रे

 

राजस्थान के डीग जिले में देर रात बाइक सवार बदमाशों ने पहले एक महिला से गहने लूटे और बाद में गांव में लौटकर कई राउंड फायरिंग कर दी। फायरिंग की घटना नगर थाना इलाके के दुंदावल गांव में हुई। इसमें एक युवक के शरीर में कई जगह छर्रे लगे हैं। घायल युवक को इलाज के लिए आरबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और फायरिंग करने वाले बदमाशों की तलाश की जा रही है।

पशुओं का काम कर रही थी महिला, तभी पहुंचे बदमाश

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/YebQJufyd0c?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/YebQJufyd0c/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

गांव के रहने वाले अली मोहम्मद के मुताबिक, घटना देर रात करीब 11 बजे की है। गांव की रहने वाली अबीदा अपने घर के बाहर पशुओं का काम कर रही थी। इसी दौरान बाइक पर सवार दो युवक वहां पहुंचे।आरोप है कि दोनों बदमाशों ने अबीदा को निशाना बनाया और उसके गहने लूट लिए। अचानक हुई लूट की वारदात से महिला घबरा गई और उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। महिला की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण और गांव के कई युवक मौके पर पहुंच गए।

ग्रामीणों ने दोनों लुटेरों को पकड़ लिया

अबीदा के शोर मचाने के बाद गांव के युवकों ने बाइक सवार दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। ग्रामीणों ने दोनों बदमाशों को पकड़कर उनसे पूछताछ की। हालांकि, कुछ देर बाद उनके बीच कहासुनी हुई और दोनों आरोपियों को छोड़ दिया गया।बताया जा रहा है कि आरोपियों के वहां से जाने के बाद मामला शांत हो गया था। लेकिन कुछ समय बाद दोनों बदमाश दोबारा गांव में लौट आए। इसके बाद उन्होंने गांव में कई राउंड फायरिंग कर दी।

फायरिंग में युवक घायल

बदमाशों की ओर से की गई फायरिंग के दौरान एक युवक छर्रों की चपेट में आ गया। उसके शरीर में कई जगह छर्रे लगे। घटना के बाद घायल युवक को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।फायरिंग की आवाज सुनकर गांव में अफरा-तफरी मच गई। लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। कुछ देर तक गांव में डर का माहौल बना रहा। घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी

पुलिस ने घटना की जानकारी जुटाने के साथ बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि दोनों आरोपी किस दिशा में फरार हुए और उनके पास हथियार कहां से आए।पुलिस महिला से लूटे गए गहनों और फायरिंग की घटना को जोड़कर जांच कर रही है। साथ ही ग्रामीणों से भी पूछताछ की जा रही है, जिन्होंने दोनों बदमाशों को पकड़ने के बाद छोड़ दिया था।लूट के बाद बदमाशों का दोबारा गांव में आकर फायरिंग करना गंभीर घटना मानी जा रही है। पुलिस आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश देने की तैयारी कर रही है। मामले में पुलिस की जांच आगे बढ़ने के साथ पूरी घटना की तस्वीर साफ होने की उम्मीद है।