☰
×

15 महीने बाद खुला जयपुर की 'लेडी डॉन मिंटू' की हत्या का राज, वीडियो में जाने पति-बेटे ने मिलकर हत्या की; कुएं से मिला शव

 

जयपुर की चर्चित 'लेडी डॉन' सीमा चौधरी उर्फ मिंटू की हत्या के मामले का पुलिस ने 15 महीने बाद खुलासा कर दिया है। मुहाना थाना क्षेत्र में हुई इस वारदात में पुलिस ने मिंटू के पति लालाराम और बेटे हरिओम को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में दोनों ने हत्या की बात कबूल की है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने बताया कि मिंटू घर में पति और बेटे के साथ मारपीट करती थी। वह कथित तौर पर उन्हें बेल्ट से पीटती थी। वहीं, पति को उसके अवैध संबंध होने का भी शक था। पुलिस के मुताबिक, इन्हीं विवादों के चलते बाप-बेटे ने मिलकर उसकी हत्या कर दी।

हत्या के बाद शव को कंबल में लपेटा

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/cI5HaMWAjF0?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/cI5HaMWAjF0/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

पुलिस जांच में सामने आया कि हत्या के बाद आरोपियों ने शव को कंबल में लपेटा। इसके बाद उसे ऑटो में रखकर एक सूखे कुएं तक ले गए और वहां फेंक दिया।पुलिस के मुताबिक, हत्या के बाद आरोपियों ने रिश्तेदारों से मिंटू के बारे में पूछे जाने पर उसके जेल में होने की बात कहकर गुमराह किया। इस तरह करीब 15 महीने तक उसकी हत्या का राज छिपा रहा।बुधवार को पुलिस ने जांच आगे बढ़ाते हुए मिंटू का शव बरामद कर लिया। इसके बाद उसके पति और बेटे को गिरफ्तार किया गया।

27 मई 2025 से लापता थी मिंटू

पुलिस के अनुसार, मिंटू चौधरी उर्फ सीमा चौधरी 27 मई 2025 को घर से लापता हुई थी। उसी दिन से उसका मोबाइल फोन भी बंद था। काफी समय तक उसका कोई पता नहीं चला।इसके बाद 21 जुलाई 2025 को उसके बेटे हरिओम चौधरी ने मुहाना थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। उस समय परिवार की ओर से उसके लापता होने की सूचना पुलिस को दी गई थी।लंबे समय तक जांच के बावजूद मिंटू का पता नहीं चल सका। पुलिस ने अलग-अलग पहलुओं पर जांच जारी रखी। बुधवार को शव बरामद होने के बाद मामले में नया मोड़ आया।

पति मजदूरी और बेटा चलाता है ऑटो

डीसीपी साउथ राजर्षि राज ने बताया कि मिंटू की हत्या के आरोप में उसके पति लालाराम और बेटे हरिओम को गिरफ्तार किया गया है। दोनों किशोरपुरा, मुहाना थाना क्षेत्र के रहने वाले बताए गए हैं और वर्तमान में सांगानेर के मदरामपुरा इलाके में रह रहे थे।पुलिस के मुताबिक, हरिओम ऑटो चलाने का काम करता है, जबकि लालाराम मजदूरी करता है। पुलिस अब दोनों से पूछताछ कर हत्या की पूरी परिस्थितियों और वारदात में इस्तेमाल अन्य सामान के बारे में जानकारी जुटा रही है।

पूछताछ में सामने आई हत्या की वजह

पुलिस के मुताबिक, शुरुआती पूछताछ में घरेलू विवाद और मिंटू के कथित अवैध संबंध को लेकर पति के शक की बात सामने आई है। आरोपियों ने कथित तौर पर बताया कि मिंटू उन्हें बेल्ट से पीटती थी और घर में विवाद होता रहता था।हालांकि, हत्या की वास्तविक परिस्थितियों और घटना में किसकी क्या भूमिका थी, इसे लेकर पुलिस आगे की जांच कर रही है। आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई जारी है।15 महीने तक लापता रही मिंटू का शव बरामद होने के बाद अब पुलिस हत्या के पीछे के पूरे घटनाक्रम, शव को ठिकाने लगाने और गुमशुदगी दर्ज कराने के पीछे की परिस्थितियों की भी जांच कर रही है।