×

डीडवाना-कुचामन में ACB की बड़ी कार्रवाई, सहायक रजिस्ट्रार 1 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

 

राजस्थान में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने एक और बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। इस बार कार्रवाई डीडवाना-कुचामन जिले में की गई, जहां सहकारी समिति विभाग के सहायक रजिस्ट्रार को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।

Anti Corruption Bureau Rajasthan की स्पेशल यूनिट अजमेर ने यह ट्रैप ऑपरेशन किया। गिरफ्तार अधिकारी पीथदान चारण, सहायक रजिस्ट्रार, सहकारी समितियां के पद पर तैनात था। Didwana-Kuchaman में की गई इस कार्रवाई में आरोपी को 1 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए मौके पर ही पकड़ लिया गया।

आरोप है कि संबंधित अधिकारी ने एक परिवादी को जारी नोटिस के मामले में फैसला उसके पक्ष में करने के बदले रिश्वत की मांग की थी। शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने पहले मामले का सत्यापन किया और शिकायत सही पाए जाने पर ट्रैप की योजना बनाई।

एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई के दौरान जैसे ही रिश्वत की राशि का लेन-देन हुआ, टीम ने तुरंत दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। एसीबी अधिकारियों का कहना है कि भ्रष्टाचार के मामलों में किसी भी स्तर पर ढिलाई नहीं बरती जाएगी और ऐसे अभियानों को आगे भी लगातार जारी रखा जाएगा।