ACB की बड़ी कार्रवाई, दो पशु चिकित्सा अधिकारी और कंप्यूटर ऑपरेटर रिश्वत लेते गिरफ्तार
राजधानी Jaipur में Rajasthan Anti Corruption Bureau (ACB) ने बड़ी ट्रैप कार्रवाई करते हुए दो पशु चिकित्सा अधिकारियों और एक कॉन्ट्रैक्ट कंप्यूटर ऑपरेटर को रिश्वत प्रकरण में गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार, कॉन्ट्रैक्ट पर कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटर जितेंद्र सिंह को 4 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया। यह राशि पशु चिकित्सक डॉ. योगेश शर्मा और डॉ. राकेश कलोरिया के लिए ली जा रही थी।
बताया जा रहा है कि तीनों आरोपी Jaipur Municipal Corporation में पदस्थापित हैं। शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने पहले सत्यापन किया और फिर ट्रैप की कार्रवाई को अंजाम दिया।
एसीबी अधिकारियों के अनुसार, आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। उनसे पूछताछ जारी है और संबंधित कार्यालयों व ठिकानों पर तलाशी की कार्रवाई भी की जा सकती है।
यह कार्रवाई राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ एसीबी की सख्त मुहिम का हिस्सा मानी जा रही है। अधिकारियों ने साफ किया है कि रिश्वतखोरी के मामलों में किसी भी स्तर पर ढिलाई नहीं बरती जाएगी।