☰
×

जयपुर में फंदे से लटके मिले युवक की मौत में नया मोड़, फुटेज में जाने पत्नी-बेटी और साले पर हत्या का केस

 

जयपुर में करीब तीन महीने पहले कमरे में फंदे से शव मिलने के मामले में अब नया मोड़ सामने आया है। मृतक की बहन की शिकायत पर पुलिस ने उसकी पत्नी, बेटी और साले के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। आरोप है कि पारिवारिक विवाद के दौरान मृतक के साथ मारपीट की गई और सिर में गंभीर चोट पहुंचाई गई। इसके बाद सबूत मिटाने के लिए खून से सने कपड़े जला दिए गए और फर्श को धो दिया गया।शिवदासपुरा थाना पुलिस ने गुरुवार रात कोर्ट के आदेश के बाद मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब घटना के दौरान मौजूद परिस्थितियों और लगाए गए आरोपों की जांच कर रही है।

तीन महीने पहले फंदे से लटका मिला था शव

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/fyhsgESV6bE?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/fyhsgESV6bE/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

शिवदासपुरा इलाके के बीलवा निवासी कालू स्वामी की करीब तीन महीने पहले मौत हुई थी। उस समय कमरे में उनका शव फंदे से लटका मिला था। अब दिल्ली बाईपास क्षेत्र में रहने वाली उनकी बहन ममता शर्मा ने कोर्ट में परिवाद पेश किया।कोर्ट के आदेश के बाद शिवदासपुरा थाना पुलिस ने कालू स्वामी की पत्नी अनिता, बेटी चंचल और साले गजानंद के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।

बेटी के व्यवहार को लेकर टोकते थे कालू

रिपोर्ट के मुताबिक, कालू स्वामी अपनी पत्नी अनिता, बेटी चंचल और साले गजानंद के साथ रहते थे। मृतक की बहन ने आरोप लगाया है कि कालू अपनी बेटी के व्यवहार को लेकर उसे अक्सर टोकते थे और उसे समझाने की कोशिश करते थे।इसी बात को लेकर परिवार में विवाद होने का दावा किया गया है। मृतक की बहन का आरोप है कि एक विवाद के दौरान कालू के साथ मारपीट की गई।

सिर में चोट पहुंचाने का आरोप

ममता शर्मा ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि झगड़े के दौरान कालू के सिर पर चोट लगने से खून निकल आया था। आरोप है कि इसके बाद खून से सने कपड़ों को जला दिया गया और कमरे के फर्श को धोकर कथित तौर पर सबूत मिटाने की कोशिश की गई।शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि बाद में कालू का शव फंदे से लटका हुआ मिला। हालांकि, इन आरोपों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।

पुलिस ने शुरू की जांच

शिवदासपुरा थाना पुलिस ने कोर्ट के आदेश के बाद पत्नी, बेटी औ साले के खिलाफ हत्या की धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस अब घटना से जुड़े साक्ष्यों, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट, मौके की परिस्थितियों और शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच करेगी। मामला करीब तीन महीने पुराना होने के कारण पुलिस पुराने रिकॉर्ड और उपलब्ध साक्ष्यों को भी खंगाल रही है। जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि कालू स्वामी की मौत किन परिस्थितियों में हुई थी।