☰
×

जयपुर में पेट्रोल-डीजल लूटने वाला गिरोह सक्रिय: एक नंबर प्लेट लगाकर अलग-अलग गाड़ियों से भरवाते हैं तेल, वीडियो में जाने टैंक फुल होते ही फरार

 

जयपुर में पेट्रोल-डीजल भरवाकर बिना पैसे दिए फरार होने वाले बदमाशों का गिरोह सक्रिय है। गिरोह के सदस्य चोरी की गई एक ही नंबर प्लेट को अलग-अलग गाड़ियों पर लगाकर शहर के पेट्रोल पंपों को निशाना बना रहे हैं। बदमाश पहले गाड़ी का टैंक फुल करवाते हैं और फिर भुगतान किए बिना मौके से फरार हो जाते हैं। उनका पीछा करने की कोशिश में कई पेट्रोल पंप कर्मचारी घायल भी हो चुके हैं।फिलिंग स्टेशन संचालकों के मुताबिक, जयपुर शहर में पिछले चार महीनों के दौरान इस गिरोह ने दर्जनभर से अधिक वारदातों को अंजाम दिया है। अलग-अलग थानों में शिकायतें देने के बावजूद अब तक ज्यादातर मामलों में केवल परिवाद दर्ज किए गए। बुधवार को बिंदायका थाने में इस मामले में पहली एफआईआर दर्ज होने की जानकारी सामने आई है।

एक नंबर प्लेट से कई गाड़ियों को बनाते हैं निशाना

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/cP6HOlfSEVE?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/cP6HOlfSEVE/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

गिरोह के बदमाश वारदात के दौरान चोरी की गई नंबर प्लेट का इस्तेमाल करते हैं। वे एक ही नंबर प्लेट को अलग-अलग गाड़ियों पर लगाकर पेट्रोल पंप पहुंचते हैं। इससे उनकी पहचान करना और गाड़ियों का पता लगाना मुश्किल हो जाता है।बदमाश पेट्रोल या डीजल भरवाने के लिए पंप पर पहुंचते हैं। कर्मचारी जब गाड़ी का टैंक फुल कर देता है, तो वे बिना पैसे दिए तेजी से गाड़ी लेकर फरार हो जाते हैं। इस तरह अलग-अलग फिलिंग स्टेशनों पर वारदात को अंजाम दिया जा रहा है।

पीछा करने पर कर्मचारियों को आई चोटें

पेट्रोल-डीजल भरवाकर भागने वाले बदमाशों को रोकने के लिए कई बार सेल्समैन ने उनका पीछा करने की कोशिश की। इस दौरान कुछ कर्मचारी चोटिल भी हो गए। लगातार हो रही घटनाओं के कारण पेट्रोल पंपों पर काम करने वाले कर्मचारियों में डर का माहौल है।फिलिंग स्टेशन संचालकों का कहना है कि बदमाशों के आतंक के चलते कर्मचारी असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। उनका आरोप है कि गिरोह के सदस्य लगातार वारदात कर रहे हैं, लेकिन अब तक प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से उनका हौसला बढ़ रहा है।

चार महीने में दर्जनभर से ज्यादा वारदातें

पीड़ित फिलिंग स्टेशन संचालकों के अनुसार, जयपुर शहर में पिछले चार महीनों में पेट्रोल-डीजल लूटने की दर्जनभर से अधिक घटनाएं हो चुकी हैं। अलग-अलग थानों में शिकायतें देने के बाद भी अब तक अधिकतर मामलों में एफआईआर दर्ज नहीं हुई थी।संचालकों का आरोप है कि शिकायत देने पर पुलिस की ओर से केवल परिवाद दर्ज किया गया। बुधवार को बिंदायका थाने में पहली एफआईआर दर्ज होने के बाद मामले में पुलिस कार्रवाई शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है।

CCTV फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश

पुलिस अब पेट्रोल पंपों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। फुटेज के आधार पर गिरोह के सदस्यों और वारदात में इस्तेमाल की गई गाड़ियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। वहीं, फिलिंग स्टेशन संचालकों ने लगातार हो रही घटनाओं को देखते हुए सुरक्षा बढ़ाने और बदमाशों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।