×

अपार्टमेंट परिसर में झूला टूटने से 12 वर्षीय बच्ची घायल, वीडियो में देंखे सिर में आई गंभीर चोट

 

राजधानी जयपुर में एक रिहायशी अपार्टमेंट परिसर में खेलते समय बड़ा हादसा हो गया, जिसमें एक 12 वर्षीय नाबालिग बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। यह घटना रविवार शाम हरमाड़ा थाना क्षेत्र के सीकर रोड स्थित सनसिटी के मैक्स हाईट अपार्टमेंट में हुई।

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/UCDZDU1VFgk?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/UCDZDU1VFgk/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

जानकारी के अनुसार, बच्ची अपने परिवार के साथ अपनी बुआ विजय लक्ष्मी शर्मा के घर मिलने आई थी। शाम करीब 4 बजे वह अपार्टमेंट परिसर के ग्राउंड फ्लोर पर लगे झूले पर खेल रही थी, तभी अचानक झूला टूट गया और वह जमीन पर जोर से गिर पड़ी।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, झूला टूटने के बाद उसके लोहे के पाइप भी नीचे गिर गए, जो सीधे बच्ची के ऊपर आ गिरे। इस हादसे में बच्ची के सिर पर गंभीर चोट आई और वह लहूलुहान हो गई।

घटना के तुरंत बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने घायल बच्ची को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार, बच्ची को सिर में गहरी चोट लगी है, हालांकि उसकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

घटना के बाद परिजनों ने इस मामले में हरमाड़ा थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि झूला किसकी जिम्मेदारी में था और उसकी मेंटेनेंस में कोई लापरवाही तो नहीं हुई।

स्थानीय लोगों का कहना है कि अपार्टमेंट परिसर में लगे ऐसे खेल उपकरणों की नियमित जांच नहीं होने के कारण इस तरह की घटनाएं होने का खतरा बना रहता है। उन्होंने प्रशासन से अपार्टमेंट प्रबंधन की जिम्मेदारी तय करने और सुरक्षा मानकों की जांच करने की मांग की है।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और अपार्टमेंट प्रबंधन से भी पूछताछ की जा सकती है। यह हादसा एक बार फिर रिहायशी परिसरों में बच्चों की सुरक्षा और मेंटेनेंस व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है।