सिंगल बेडरूम में दर्ज 80 वोट....कैसे ? राहुल गांधी का चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप, गहलोत ने क्या कहा जानिए ?
नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को चुनाव आयोग पर चुनावों में धांधली का आरोप लगाया। राहुल गांधी के इन आरोपों पर चुनाव आयोग ने भी कड़ी प्रतिक्रिया दी है। आयोग ने राहुल गांधी से अपने आरोपों के संबंध में हलफनामा देने को कहा है। आयोग ने राहुल गांधी के आरोपों को बेहद गंभीर भी बताया है। आयोग ने कहा कि इन आरोपों को केवल उच्च न्यायालय में ही चुनौती दी जा सकती है।
इस मामले पर राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट कर राहुल गांधी का समर्थन किया है। उन्होंने लिखा, "नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने आज मीडिया के माध्यम से सभी देशवासियों के साथ वोट चोरी के बारे में बहुत महत्वपूर्ण तथ्य साझा किए हैं। राहुल जी के शब्द बहुत गंभीर हैं और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करते हैं।"
'एक ही मतदाता का नाम चार जगहों पर दर्ज'
'एक ही मतदाता का नाम चार जगहों पर दर्ज, एक ही कमरे वाले घर में 80 लोगों के वोट दर्ज, पहली बार वोट देने वालों की जगह 60 साल से ज़्यादा उम्र के हज़ारों लोगों के नाम दर्ज, अवैध तस्वीरें, ये बातें दर्शाती हैं कि कैसे देशवासियों के वोट की ताकत को खत्म करके लोकतंत्र को खत्म किया जा रहा है।'
'देशवासियों के मन में आशंकाओं का बढ़ना स्वाभाविक है'
गहलोत ने आगे कहा, 'मुख्य चुनाव आयुक्त की नियुक्ति में मुख्य न्यायाधीश की जगह गृह मंत्री श्री अमित शाह को शामिल करना, 45 दिनों में चुनाव से जुड़े सीसीटीवी फुटेज को नष्ट करना भी इन सबूतों को मज़बूत करता है। देशवासियों के मन में आशंकाओं का बढ़ना स्वाभाविक है।'''अब समय आ गया है कि देशवासियों को जानें कि कैसे उनके वोट के अधिकार का हनन हो रहा है। इस खुलासे के बाद, सिर्फ़ 25 सीटें ज़्यादा लेकर बनी इस एनडीए सरकार की नैतिक विश्वसनीयता पर भी सवाल उठ खड़े हुए हैं।