☰
×

धनतेरस से 6 दिन के दीपोत्सव की शुरुआत, वीडियो में जाने जयपुर के मंदिरों में नए वाहनों की पूजा; बाजारों में खरीदारी का उत्साह

 

आज 6 नवंबर को धनतेरस के साथ छह दिन के दीपोत्सव की शुरुआत हो गई है। धनतेरस पर खरीदारी के लिए दिनभर शुभ योग हैं, जबकि शाम को पूजा के दो मुहूर्त बताए गए हैं। वाहन खरीदने के लिए सुबह के मुहूर्त को विशेष रूप से शुभ माना जा रहा है। जयपुर के मोती डूंगरी गणेश मंदिर सहित शहर के अन्य मंदिरों में सुबह से ही लोग नए वाहन लेकर पहुंच रहे हैं। मंदिरों में वाहनों की पूजा के लिए अलग से व्यवस्था की गई है।

दीपावली को लेकर बाजारों में भी रौनक बढ़ने लगी है। कारोबारियों के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से ग्राहकों की सक्रियता में तेजी आई है। ज्वेलरी और ऑटोमोबाइल के साथ इलेक्ट्रॉनिक्स, रेडीमेड गारमेंट्स, टेक्सटाइल, घरेलू उपकरण, मिठाई और गिफ्ट आइटम की बिक्री अच्छी रहने की उम्मीद है।

त्रयोदशी तिथि और हस्त नक्षत्र का शुभ संयोग

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/vf8ThZtsvfw?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/vf8ThZtsvfw/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, 6 नवंबर को सुबह 10 बजकर 37 मिनट तक द्वादशी तिथि रहेगी। इसके बाद त्रयोदशी तिथि शुरू होगी, जो प्रदोषकाल में भी रहेगी। इसी वजह से इस दिन धनतेरस मनाई जा रही है।पूरे दिन हस्त नक्षत्र का शुभ योग रहने के कारण सोने-चांदी, वाहन, जमीन, बर्तन और इलेक्ट्रॉनिक्स सहित कई तरह की वस्तुओं की खरीदारी की जा सकती है। धनतेरस पर खरीदारी को सुख-समृद्धि और शुभता से जोड़कर देखा जाता है।

धनतेरस पर इन चीजों की खरीदारी की परंपरा

धनतेरस पर सोने-चांदी के आभूषण और सिक्के खरीदना समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। वहीं, बर्तन और अनाज की खरीदारी को घर में सुख-समृद्धि और भोजन की उपलब्धता से जोड़कर देखा जाता है।इसके अलावा जमीन और वाहन जैसी स्थायी संपत्ति खरीदना भी शुभ माना जाता है। इलेक्ट्रॉनिक्स, गैजेट्स और घरेलू उपकरणों की खरीदारी का भी इस दिन विशेष महत्व है।

हल्दी, साबुत धनिया और झाड़ू खरीदने की भी मान्यता

धनतेरस पर हल्दी, साबुत धनिया और झाड़ू खरीदने की परंपरा भी है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, हल्दी और साबुत धनिया को स्वास्थ्य और समृद्धि से जोड़ा जाता है। वहीं झाड़ू को घर की सफाई और शुद्धता का प्रतीक माना जाता है।

जयपुर के बाजारों में कारोबार बढ़ने की उम्मीद

धनतेरस के साथ ही जयपुर के बाजारों में खरीदारी का माहौल बनने लगा है। ज्वेलरी और वाहन बाजार के अलावा इलेक्ट्रॉनिक्स, कपड़े, घरेलू सामान, मिठाई और गिफ्ट आइटम की दुकानों पर भी ग्राहकों की आवाजाही बढ़ रही है।कारोबारियों को उम्मीद है कि धनतेरस से लेकर दीपावली तक बाजारों में अच्छी बिक्री होगी। त्योहार के दौरान खरीदारी के साथ नए वाहनों की पूजा और घरों में दीपोत्सव की तैयारियां भी शुरू हो गई हैं।