×

जयपुर की 19 निकायों में 2,644 प्रत्याशी मैदान में: 714 ने नाम वापस लिया, वीडियो में जाने 3 प्रत्याशी निर्विरोध जीते; 9 और 11 सितंबर को मतदान

 

जयपुर जिले की 19 नगरीय निकायों में नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब 2,644 प्रत्याशी चुनावी मैदान में रह गए हैं। नगर निगम, नगर परिषद और नगर पालिका के इन चुनावों में प्रत्याशियों के बीच 9 और 11 सितंबर को मुकाबला होगा। वहीं 3 प्रत्याशी ऐसे भी हैं, जिन्हें बिना चुनाव लड़े ही जीत मिल गई है। ये तीनों प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।

जांच के बाद 3,365 प्रत्याशी थे मैदान में

जिला निर्वाचन अधिकारी संदेश नायक ने बताया कि जिले की सभी 19 नगरीय निकायों में नामांकन पत्रों की जांच पूरी होने के बाद कुल 3,365 उम्मीदवार चुनावी मैदान में बचे थे। इसके बाद दो दिन तक नामांकन वापसी की प्रक्रिया चली।इस दौरान कुल 714 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन वास ले लिए। नाम वापसी के बाद अब 2,644 प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे।

3 प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/CpfWHnaoDlk?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/CpfWHnaoDlk/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

नाम वापसी के दौरान कुछ वार्डों में मुकाबला पूरी तरह खत्म हो गया। जिले में 3 प्रत्याशियों के सामने कोई दूसरा उम्मीदवार मैदान में नहीं बचा। इसके चलते इन तीनों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया।यानी इन प्रत्याशियों को जीत हासिल करने के लिए मतदान का सामना नहीं करना पड़ेगा।

9 और 11 सितंबर को होगा मुकाबला

नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब जयपुर जिले की 19 नगरीय निकायों में चुनावी तस्वीर साफ हो गई है। 2,644 प्रत्याशियों के बीच 9 और 11 सितंबर को मुकाबला होगा।इन चुनावों में नगर निगम, नगर परिषद और नगर पालिका के अलग-अलग वार्डों में प्रत्याशी आमने-सामने होंगे। नाम वापसी के बाद अब प्रत्याशी प्रचार अभियान में पूरी ताकत झोंकेंगे और मतदाताओं को अपने पक्ष में करने की कोशिश करेंगे।

अब चुनाव प्रचार पर जोर

नामांकन और नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रत्याशियों के सामने अब चुनाव प्रचार की चुनौती है। स्थानीय मुद्दों, वार्ड की समस्याओं और विकास के वादों के साथ प्रत्याशी मतदाताओं तक पहुंचेंगे।वहीं प्रशासन के सामने शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से मतदान कराने की जिम्मेदारी होगी।