×

 19 किलो कॉमर्शियल गैस पर 183.50 रुपये की कटौती, वीडियो में देंखे घरेलू सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं

 

अमेरिका-ईरान तनाव के बाद लगातार बढ़ रही एलपीजी गैस की कीमतों पर आखिरकार राहत मिली है। तेल विपणन कंपनियों ने मासिक समीक्षा के बाद 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में 183.50 रुपये की कटौती की है। नई दरें आज से लागू हो गई हैं। हालांकि, घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में इस बार भी कोई बदलाव नहीं किया गया है।

राजस्थान में अब 2957 रुपये का मिलेगा कॉमर्शियल सिलेंडर

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/gQgZDTAHdEI?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/gQgZDTAHdEI/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

राजस्थान एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष दीपक गहलोत ने बताया कि पेट्रोलियम कंपनियों ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की नई रेट लिस्ट जारी कर दी है। इसके अनुसार, राजस्थान में 19 किलोग्राम का कॉमर्शियल गैस सिलेंडर, जो पहले 3,141 रुपये में मिल रहा था, अब 2,957 रुपये में उपलब्ध होगा।

इस कटौती से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा संचालकों और अन्य व्यावसायिक उपभोक्ताओं को सीधी राहत मिलेगी, क्योंकि उनके संचालन खर्च में कमी आएगी।

घरेलू गैस सिलेंडर के दाम यथावत

पेट्रोलियम कंपनियों ने इस बार 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। राजस्थान में घरेलू उपभोक्ताओं को सिलेंडर 945.50 रुपये में ही मिलेगा। यानी आम घरेलू उपभोक्ताओं के लिए फिलहाल कीमतें पहले जैसी ही रहेंगी।

क्यों घटी कॉमर्शियल गैस की कीमत?

विशेषज्ञों के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल और एलपीजी की कीमतों में नरमी आने के बाद कंपनियों ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम घटाने का फैसला लिया है। इससे पहले अमेरिका-ईरान तनाव के कारण ऊर्जा बाजार में उछाल देखने को मिला था, जिसका असर एलपीजी कीमतों पर भी पड़ा था।

व्यापारियों को मिलेगी राहत

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में कमी से होटल, रेस्टोरेंट, कैटरिंग और छोटे-बड़े व्यापारिक प्रतिष्ठानों को राहत मिलने की उम्मीद है। हालांकि घरेलू सिलेंडर की कीमत स्थिर रहने से आम उपभोक्ताओं को फिलहाल कोई अतिरिक्त राहत नहीं मिली है।

तेल कंपनियां हर महीने अंतरराष्ट्रीय बाजार की स्थिति और कच्चे तेल की कीमतों के आधार पर एलपीजी दरों की समीक्षा करती हैं। ऐसे में आने वाले महीनों में बाजार की परिस्थितियों के अनुसार कीमतों में फिर बदलाव संभव है।