×

पटियाला में नीले ड्रम में मिली युवती की लाश, फुटेज में देंखे हाथ पर ‘नेहा’ लिखा; प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका

 

पंजाब के Patiala में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई जब रेलवे कॉलोनी इलाके में एक नीले रंग के ड्रम के अंदर युवती का शव बरामद हुआ। शव मिलने की सूचना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ड्रम को कब्जे में लिया और जांच शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार ड्रम रेलवे कॉलोनी क्षेत्र में संदिग्ध हालत में पड़ा हुआ था। स्थानीय लोगों को जब उससे बदबू आने लगी तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने जब ड्रम खोला तो उसके अंदर एक युवती का शव ठूंसा हुआ मिला। शव को छिपाने के लिए ड्रम के ऊपर लाल रंग का ढक्कन लगाया गया था, ताकि किसी को उस पर शक न हो।

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/pbPVwfoDdAg?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/pbPVwfoDdAg/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

पुलिस जांच में सामने आया है कि मृत युवती के एक हाथ पर “नेहा” लिखा हुआ है। वहीं दूसरे हाथ पर दिल के आकार का टैटू बना हुआ है, जिसके अंदर अंग्रेजी के अक्षर ‘N’ और ‘A’ गुदे हुए हैं। युवती के चेहरे पर खरोंच के निशान भी मिले हैं, जिससे हत्या से पहले संघर्ष की आशंका जताई जा रही है।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए Rajindra Hospital भेज दिया है। फिलहाल युवती की पहचान कराने की कोशिश की जा रही है। आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्ट भी खंगाली जा रही हैं।

प्रारंभिक जांच में पुलिस को शक है कि मामला प्रेम संबंधों से जुड़ा हो सकता है। अधिकारियों का मानना है कि युवती की हत्या कहीं और की गई और बाद में शव को ड्रम में पैक कर रेलवे कॉलोनी इलाके में फेंक दिया गया। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि ड्रम वहां कौन छोड़कर गया।

घटना के बाद इलाके में डर और दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह ड्रम में शव मिलने की घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। पुलिस ने कहा है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश की जाएगी। फिलहाल पुलिस की टीमें युवती की पहचान और हत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी हुई हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों को लेकर और जानकारी सामने आने की उम्मीद है।