×

मेडिकल वीजा पर भारत आई युवती से गैंगरेप का आरोप, देह व्यापार में धकेलने की कोशिश; वीडियो में देंखे पुलिस तक पहुंचा मामला

 

चंडीगढ़ में मेडिकल वीजा पर इलाज के लिए युगांडा से आई एक युवती ने तीन युवकों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। युवती का आरोप है कि चंडीगढ़ में दोस्ती करने के बाद तीनों युवक उसे रहने के लिए मोहाली ले गए। वहां कथित तौर पर उसे नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ गैंगरेप किया गया। आरोप है कि इसके बाद युवती को जबरन देह व्यापार में धकेलने की कोशिश की गई। पीड़िता के मुताबिक, जब उसने आरोपियों का विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई। आरोप है कि उसे हाथ-पैर बांधकर प्रताड़ित किया गया। युवती का कहना है कि उसके साथ लगातार अमानवीय व्यवहार किया गया और उसे बाहर जाने या किसी से मदद मांगने का मौका नहीं दिया गया।

लस्सी में नशीला पदार्थ पिलाने का आरोप

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/wUIM5ATcJn8?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/wUIM5ATcJn8/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

युवती ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने उसे लस्सी में निकोटिन मिलाकर पिलाया। इसके बाद वह नशे की हालत में हो गई और आरोपियों ने उसके साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता का यह भी आरोप है कि आरोपी उसे देह व्यापार के लिए मजबूर करने लगे।युवती ने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई। आरोपों के मुताबिक, उसे बंधक बनाकर रखा गया और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया।सबसे गंभीर आरोपों में से एक यह है कि आरोपियों ने युवती के शरीर और निजी अंगों पर गर्म मोम डाला। पीड़िता का कहना है कि उसके दुख और परेशानी को दूर करने के नाम पर मोमबत्ती पिघलाई गई और गर्म मोम शरीर के अलग-अलग हिस्सों पर डाला गया। इन आरोपों की पुलिस जांच कर रही है।

समाजसेवी संस्था तक पहुंची युवती

मामले का खुलासा तब हुआ जब युवती को कुछ दिन पहले लुधियाना की एक समाजसेवी संस्था के पास लाया गया। संस्था के लोगों ने उसकी स्थिति देखी और पूरी जानकारी हासिल करने की कोशिश की। इसके बाद युवती ने अपने एक दोस्त की मदद से चंडीगढ़ पुलिस से संपर्क किया और शिकायत दर्ज कराई।मामले में खरड़ की एक महिला ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उसने कथित आरोपियों का ठिकाना तलाशने में मदद की और पुलिस तक जानकारी पहुंचाई। इसके बाद आरोपियों को गिरफ्तार किए जाने की बात सामने आई।हालांकि, बताया जा रहा है कि गिरफ्तारी के बाद आरोपी पुलिस थाने से फरार हो गए। इसके बाद पुलिस की कार्रवाई और सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठे हैं। पुलिस अब फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है।

फिलहाल युवती के लगाए गए सभी आरोपों की जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि घटना में कितने लोग शामिल थे और पीड़िता को कितने समय तक कथित तौर पर बंधक बनाकर रखा गया। साथ ही देह व्यापार में धकेलने के आरोपों की भी जांच की जा रही है।यह मामला विदेशी नागरिक की सुरक्षा से भी जुड़ा है। मेडिकल वीजा पर भारत आई युवती के साथ सामने आए इन गंभीर आरोपों ने मानव तस्करी, जबरन देह व्यापार और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बढ़ा दी है। पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही मामले की पूरी तस्वीर सामने आ सकेगी।