गोल्डन टेंपल में माथा टेकते भावुक हुईं सारा अली खान, वीडियो में देंखे मां अमृता सिंह को किया याद; आयुष्मान खुराना भी रहे साथ
बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान मंगलवार को अभिनेता आयुष्मान खुराना के साथ अमृतसर स्थित गोल्डन टेंपल पहुंचीं। यहां माथा टेकते समय सारा भावुक हो गईं और उनकी आंखों से आंसू बहने लगे। इस दौरान वह अपनी मां अमृता सिंह को याद करती नजर आईं। गोल्डन टेंपल में सारा के साथ मौजूद गाइड सरबजीत सिंह के मुताबिक, एक्ट्रेस ने अपनी मां को भी वीडियो कॉल के जरिए गुरुद्वारे के दर्शन कराने की इच्छा जताई थी। हालांकि, धार्मिक मर्यादाओं के चलते उनकी यह इच्छा पूरी नहीं हो सकी। दर्शन के बाद सारा ने कहा कि उन्हें अपनी मां की बहुत याद आ रही है और यहां आकर उन्हें काफी अच्छा लगा।
गोल्डन टेंपल में भावुक हुईं सारा अली खान
सारा अली खान का गोल्डन टेंपल में दर्शन करने का एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें वह गुरुद्वारे में माथा टेकती और भावुक होती नजर आ रही हैं। गाइड सरबजीत सिंह के अनुसार, सारा जब तक गोल्डन टेंपल परिसर में रहीं, तब तक भावुक दिखाई दीं।दर्शन के दौरान सारा ने अपनी मां अमृता सिंह को याद किया। गुरुद्वारे से बाहर आने के बाद उन्होंने भी अपनी भावनाएं जाहिर करते हुए कहा, "मम्मी की बहुत याद आ रही है। यहां आकर बहुत अच्छा लगा।"सारा का यह भावुक पल अब चर्चा में है। हालांकि, एक्ट्रेस ने अपनी भावनाओं के पीछे की अन्य वजहों को लेकर विस्तार से कोई जानकारी नहीं दी है।
मां को वीडियो कॉल पर दर्शन कराने की थी इच्छा
गोल्डन टेंपल में सारा के साथ मौजूद गाइड सरबजीत सिंह ने बताया कि एक्ट्रेस ने अंदर अपनी इच्छा जाहिर की थी कि क्या वह वीडियो कॉल के जरिए अपनी मां को भी यहां के दर्शन करा सकती हैं।हालांकि, जिस स्थान पर श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का प्रकाश है, वहां मोबाइल फोन से वीडियो कॉल करने या वीडियो बनाने की अनुमति नहीं होने के कारण ऐसा नहीं हो सका।स वजह से सारा अपनी मां को वीडियो कॉल के जरिए गोल्डन टेंपल के दर्शन नहीं करा पाईं। गाइड के मुताबिक, इस दौरान एक्ट्रेस काफी भावुक थीं।
आयुष्मान खुराना भी पहुंचे गोल्डन टेंपल
सारा अली खान के साथ अभिनेता आयुष्मान खुराना भी गोल्डन टेंपल पहुंचे थे। दोनों के वहां पहुंचने के दौरान परिसर में उनकी मौजूदगी चर्चा का विषय रही।सारा अक्सर धार्मिक स्थलों पर दर्शन करने जाती हैं और कई मौकों पर अपनी आस्था के बारे में खुलकर बात कर चुकी हैं। इस बार गोल्डन टेंपल में उनके भावुक होने की घटना ने लोगों का ध्यान खींचा है।
मां अमृता सिंह के साथ सारा का खास रिश्ता
सारा अली खान अपनी मां अमृता सिंह के साथ अपने रिश्ते को लेकर कई बार सार्वजनिक रूप से बात कर चुकी हैं। वह अक्सर अपनी मां के प्रति प्यार और सम्मान जाहिर करती हैं।गोल्डन टेंपल में दर्शन के दौरान मां को याद करना और उन्हें भी वहां के दर्शन कराने की इच्छा जताना इसी भावनात्मक जुड़ाव की झलक के तौर पर देखा जा रहा है।फिलहाल, गोल्डन टेंपल में सारा अली खान के भावुक होने का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है। दर्शन के बाद एक्ट्रेस ने अपनी भावनाएं जाहिर करते हुए मां को याद किया और गुद्वारे में आकर अच्छा लगने की बात कही।