×

पटियाला में घर पर कब्जे के विवाद में बवाल, निहंगों पर महिला से मारपीट का आरोप; वीडियो वायरल

 

पंजाब के पटियाला जिले में घर के कब्जे को लेकर हुए विवाद के दौरान एक महिला के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ निहंग एक महिला के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और पीड़ित पक्ष के बयान के आधार पर कार्रवाई की बात कही है।

महिला को बाल पकड़कर बाहर लाने का आरोप

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/E-ko0lGFoSw?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/E-ko0lGFoSw/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

जानकारी के अनुसार, यह घटना पटियाला के सनौर हलके स्थित संत हजारा सिंह नगर की है। आरोप है कि घर का कब्जा दिलाने पहुंचे कुछ निहंग घर के अंदर घुस गए और महिला को बाल पकड़कर बाहर गली में ले आए। इसके बाद उसके साथ मारपीट की गई।वायरल वीडियो में महिला लगातार अपना बचाव करती नजर आ रही है। बताया जा रहा है कि जिस डंडे से उसकी पिटाई की जा रही थी, उसने उसी डंडे को पकड़ लिया और काफी देर तक छोड़ने से इनकार कर दिया। महिला के विरोध के बावजूद विवाद काफी देर तक चलता रहा।

परिवार के अन्य सदस्यों से भी मारपीट का आरोप

पीड़ित परिवार का आरोप है कि निहंगों ने घर में मौजूद अन्य लोगों के साथ भी मारपीट की और घर का कुछ सामान बाहर फेंक दिया। विवाद के दौरान अलमारी को भी घर से बाहर निकाल दिया गया, जिससे मौके पर तनाव और बढ़ गया।

स्थानीय लोगों ने बनाया वीडियो

घटना के दौरान आसपास मौजूद लोगों ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया। साथ ही उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करते हुए संबंधित लोगों को वहां से हटाया।

पुलिस ने जांच शुरू की

पटियाला पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पीड़ित पक्ष के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।फिलहाल, पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है और वायरल वीडियो को भी साक्ष्य के तौर पर खंगाला जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।