×

लुधियाना में दर्दनाक वारदात, वीडियो में देंखे पंजाबी सिंगर इंदर कौर की हत्या, 6 दिन पहले हुआ था किडनैप—नहर में मिला शव

 

पंजाब के लुधियाना से एक सनसनीखेज और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां पंजाबी सिंगर इंदर कौर उर्फ यशइंदर कौर की हत्या कर दी गई। मंगलवार सुबह उनका शव नीलो नहर से बरामद किया गया, जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई और पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया।जानकारी के अनुसार, इंदर कौर को लगभग 6 दिन पहले गनपॉइंट पर किडनैप किया गया था। इसके बाद से ही परिवार लगातार उनकी तलाश में जुटा हुआ था और पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई गई थी। लेकिन मंगलवार को उनका शव मिलने के बाद पूरे मामले ने दर्दनाक मोड़ ले लिया।

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/tX0-Cbto_mQ?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/tX0-Cbto_mQ/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

परिवार का आरोप है कि मोगा का रहने वाला एक व्यक्ति इस पूरी घटना के पीछे है। परिजनों के मुताबिक, आरोपी लगातार इंदर कौर पर जबरदस्ती शादी का दबाव बना रहा था। जब सिंगर ने शादी से इनकार किया, तो आरोपी ने पहले उन्हें किडनैप किया और बाद में उनकी हत्या कर दी।परिवार ने यह भी दावा किया है कि हत्या के बाद आरोपी विदेश भाग गया। आरोप है कि वह कनाडा में रह रहा था और वारदात को अंजाम देने के लिए वह नेपाल के रास्ते पंजाब आया था और फिर उसी रास्ते से वापस फरार हो गया।

बताया जा रहा है कि दोनों की पहचान लगभग 5 साल पहले इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी। शुरुआत में बातचीत दोस्ती में बदल गई, लेकिन बाद में स्थिति बदल गई। परिवार के अनुसार, जब इंदर कौर को यह पता चला कि आरोपी पहले से शादीशुदा है और उसके बच्चे हैं, तो उन्होंने शादी करने से साफ इनकार कर दिया था। इसी बात को लेकर आरोपी उनसे नाराज हो गया और कथित तौर पर खुन्नस रखने लगा।इस घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश में टीमें गठित कर दी गई हैं। पुलिस का कहना है कि सभी एंगल से जांच की जा रही है, जिसमें सोशल मीडिया कनेक्शन और विदेश कनेक्शन भी शामिल है।

स्थानीय लोगों और संगीत जगत से जुड़े लोगों ने इस घटना पर गहरा शोक जताया है। पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में इंदर कौर को एक उभरती हुई प्रतिभा के रूप में देखा जा रहा था, और उनकी मौत से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। कुल मिलाकर, यह मामला न सिर्फ एक हत्या की घटना है, बल्कि सोशल मीडिया संबंधों, जबरदस्ती रिश्तों के दबाव और विदेश कनेक्शन से जुड़ी एक गंभीर आपराधिक कहानी बनकर सामने आया है, जिसकी जांच अब कई स्तरों पर जारी है।