×

अमृतसर में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के प्रदर्शन से पहले गरमाई सियासत, फुटेज में देंखे खट्टर ने दी कड़ी चेतावनी

 

पंजाब के अमृतसर में शनिवार को प्रस्तावित ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के प्रदर्शन से पहले राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने पार्टी और उसके समर्थकों को लेकर कड़ा बयान देते हुए कहा कि जो भी इस संगठन का समर्थन करेगा या इसकी फंडिंग करेगा, उसे देश के खिलाफ माना जाएगा।अमृतसर दौरे पर पहुंचे खट्टर ने मीडिया से बातचीत में कहा कि कानून-व्यवस्था और राष्ट्रीय हितों के खिलाफ किसी भी गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने लोगों से ऐसी गतिविधियों से दूर रहने की अपील भी की।

पार्टी फाउंडर ने किया प्रदर्शन का ऐलान

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/BER1OmJaJdI?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/BER1OmJaJdI/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

इससे पहले 12 जून को ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के संस्थापक अभिजीत दीपके ने एक वीडियो संदेश जारी कर शनिवार शाम 4 ब अमृतसर पहुंचने की घोषणा की थी। उन्होंने युवाओं से अमृतसर के गोल्डन गेट पर एकत्र होने की अपील करते हुए कहा कि यह प्रदर्शन नीट और CBSE के छात्रों के समर्थन में आयोजित किया जाएगा। अभिजीत दीपके ने कहा कि आंदोलन पूरी तरह शांतिपूर्ण रहेगा और इसका उद्देश्य छात्रों की आवाज को बुलंद करना है। उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग भी उठाई।

छात्रों को न्याय दिलाने का दावा

वीडियो संदेश में दीपके ने कहा कि यदि छात्र, अभिभावक और आम नागरिक एकजुट होकर आवाज उठाएं, तो नीट और CBSE से जुड़े मुद्दों पर प्रभावित छात्रों को न्याय दिलाया जा सकता है। उन्होंने युवाओं से बड़ी संख्या में प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की।

प्रशासन की नजर

प्रस्तावित प्रदर्शन को देखते हुए स्थानीय प्रशासन और पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया गया है। फिलहाल, प्रदर्शन को लेकर विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। वहीं, केंद्रीय मंत्री के बयान के बाद इस आयोजन को लेकर चर्चा और तेज हो गई है। अब सभी की निगाहें शनिवार शाम होने वाले प्रदर्शन और प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी हैं।