×

लुधियाना में 3 स्पा सेंटरों पर पुलिस की रेड, सेक्स रैकेट का भंडाफोड़; फुटेज में देंखे 6 विदेशी युवतियां और मैनेजर गिरफ्तार

 

पंजाब के लुधियाना जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन स्पा सेंटरों में चल रहे कथित सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने छह विदेशी युवतियों और एक मैनेजर को गिरफ्तार किया, जबकि दो स्पा सेंटर संचालक और चार युवतियां मौके से फरार हो गए। पुलिस ने फरार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

लगातार मिल रही थीं अवैध गतिविधियों की शिकायतें

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/3IU2irYZWw0?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/3IU2irYZWw0/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

पुलिस को लंबे समय से शिकायतें मिल रही थीं कि खन्ना के सिटी सेंटर स्थित न्यू एरा स्पा, डायमंड स्पा और रिलेक्स थाई स्पा में मसाज की आड़ में अवैध गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। शिकायतों के आधार पर थाना सिटी-2 पुलिस ने गुरुवार को तीनों स्पा सेंटरों पर एक साथ छापेमारी की।

रेड के दौरान मची अफरा-तफरी

पुलिस की कार्रवाई के दौरान स्पा सेंटरों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मौके पर मौजूद कुछ युवतियां जल्दबाजी में अपना सामान समेटती नजर आईं। पुलिस ने सभी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी।छापेमारी के दौरान छह विदेशी युवतियों और एक मैनेजर को गिरफ्तार किया गया। प्रारंभिक पूछताछ में गिरफ्तार विदेशी युवतियों के थाईलैंड की नागरिक होने की जानकारी सामने आई है।

चार युवतियां और दो संचालक फरार

पुलिस के पहुंचने से पहले ही दो स्पा सेंटर संचालक मौके से फरार हो गए। जांच में पता चला कि एक संचालक कप्तान सिंह, हरियाणा के अंबाला का निवासी है, जबकि दूसरे संचालक की पहचान मनोज के रूप में हुई है।इसके अलावा चार युवतियां भी पुलिस कार्रवाई के दौरान फरार होने में सफल रहीं। पुलिस के अनुसार, फरार युवतियां हरियाणा और दिल्ली की रहने वाली हैं।

आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज

पुलिस ने दोनों फरार संचालकों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। वहीं गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाया जा रहा है कि यह नेटवर्क कब से संचालित हो रहा था और इसमें और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है। स्पा सेंटरों के दस्तावेज, कर्मचारियों का रिकॉर्ड और विदेशी युवतियों के वीजा एवं अन्य दस्तावेजों की भी जांच की जा रही है।जांच एजेंसियां यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही हैं कि कहीं यह कोई संगठित गिरोह तो नहीं, जो मसाज सेंटरों की आड़ में अवैध गतिविधियां चला रहा था। पुलिस का कहना है कि मामले में सामने आने वाले सभी तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।