☰
×

अरमान मलिक के घर के सामने देर रात पार्टी का आरोप, वीडियो में बोले- यहां पार्टी नहीं मुजरा होता है; पुलिस कर रही जांच

 

बिग बॉस फेम और हरियाणा के यूट्यूबर अरमान मलिक तथा उनकी पत्नी कृतिका मलिक ने मोहाली स्थित अपने घर के पड़ोस में चल रहे एक फ्लैट में देर रात होने वाली पार्टियों को लेकर सवाल उठाए हैं। दोनों ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर आरोप लगाया कि फ्लैट में देर रात तक तेज आवाज में गाने बजाए जाते हैं और बड़ी संख्या में युवक-युवतियां आते हैं। अरमान ने कहा कि उनके घर के सामने पार्टी नहीं, बल्कि मुजरा होता है।

अरमान और कृतिका के मुताबिक, संबंधित फ्लैट एयरबीएनबी के तहत संचालित किया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि कभी एक लड़की के साथ 14 लड़के तो कभी चार लड़कियों के साथ 17 लड़के वहां पहुंचते हैं। देर रात तक तेज आवाज में संगीत बजाया जाता है और अंदर पायजामा पार्टी होती है। इससे आसपास रहने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।

अरमान बोले- शराब पीकर आने वाले हमसे पूछते हैं फ्लैट का पता

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/rhampsMYw3w?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/rhampsMYw3w/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

वीडियो की शुरुआत में कृतिका मलिक कहती हैं कि शराब पीकर आने वाले लोगों को यह भी पता नहीं होता कि उन्हें किस लिफ्ट में जाना है या किस तरफ जाना है। इसके बाद अरमान कहते हैं कि फ्लैट में आने वाले लोग रास्ता भटकने पर उनसे पता पूछते हैं, जैसे वह उनके नौकर हों।

अरमान ने बताया कि फ्लैट में आने वाले लोग खाना बनाने के बजाय ऑनलाइन सामान मंगवाते हैं। सामान पहुंचाने वाले डिलीवरी कर्मचारियों को भी फ्लैट का सही पता नहीं होता। इसी वजह से उन्होंने सामने फ्लैट का पता लिखवाया है, लेकिन इसके बावजूद कई बार लोग उनके घर पहुंच जाते हैं।

पहले भी मिल चुकी है धमकी, कार्रवाई नहीं होने पर जताई नाराजगी

अरमान ने वीडियो में कहा कि उन्हें पहले भी धमकी मिल चुकी है, लेकिन इसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हो रही। उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा कि ऐसा लगता है कि उन्हें यहीं मरना पड़ेगा। उन्होंने यह भी कहा कि अगर वह खुद ऐसी गतिविधियां करते तो उनके खिलाफ शराब और हुक्के से जुड़े मामले दर्ज हो जाते।

पुलिस बोली- दोनों पक्षों की शिकायत मिली

इस मामले में पुलिस का कहना है कि फ्लैट के मालिक और यूट्यूबर अरमान मलिक, दोनों की ओर से शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस फिलहाल दोनों पक्षों के आरोपों की जांच और पुष्टि कर रही है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले में किसी पक्ष के आरोपों को सही साबित नहीं माना गया है।