स्टेज पर जाने से पहले इमोशनल हुईं जैस्मिन सैंडलस, वीडियो में जाने मंगेतर शेखर चौधरी ने गले लगाकर बढ़ाया हौसला
पंजाबी सिंगर जैस्मिन सैंडलस इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म ‘धुरंधर’ से सुर्खियों में आईं जैस्मिन का एक भावुक बैकस्टेज वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह स्टेज पर जाने से पहले अपने मंगेतर शेखर चौधरी के गले लगकर भावुक होती नजर आ रही हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि लाइव परफॉर्मेंस से ठीक पहले जैस्मिन काफी इमोशनल हो जाती हैं। वह अपने आंसू रोक नहीं पातीं, वहीं शेखर चौधरी उन्हें संभालते हुए नजर आते हैं और उनका हौसला बढ़ाते हैं। दोनों के बीच का यह भावुक पल फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है।
दरअसल, यह वीडियो दिल्ली के इंडिया इंटरनेशनल कन्वेंशन एंड एक्सपो सेंटर (यशोभूमि) में आयोजित जैस्मिन के लाइव कॉन्सर्ट से पहले का है। शनिवार को हुए इस मेगा इवेंट के दौरान जैस्मिन ने पहली बार अपने मंगेतर शेखर चौधरी को फैंस से रूबरू कराया था।कॉन्सर्ट के दौरान जैस्मिन ने अपने रिश्ते को सार्वजनिक करते हुए शेखर को स्टेज पर बुलाया था। इस खास मौके पर दोनों की केमिस्ट्री ने दर्शकों का दिल जीत लिया था। अब उसी इवेंट से पहले का बैकस्टेज वीडियो सामने आने के बाद जैस्मिन के फैंस उनके इस भावुक पल से जुड़ गए हैं।
वीडियो में जैस्मिन का एक अलग ही अंदाज देखने को मिल रहा है। अपनी जिंदगी के इस खास रिश्ते को दुनिया के सामने लाने और बड़ी स्टेज पर परफॉर्म करने से पहले वह थोड़ी नर्वस और भावुक नजर आईं। हालांकि, शेखर के साथ ने उन्हें आत्मविश्वास दिया और वह शानदार परफॉर्मेंस के लिए तैयार हुईं।जैस्मिन सैंडलस पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री की लोकप्रिय आवाजों में से एक हैं। अपने गानों और अलग अंदाज के लिए पहचानी जाने वाली जैस्मिन अब अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं।फैंस सोशल मीडिया पर इस वीडियो पर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कई यूजर्स ने जैस्मिन और शेखर के रिश्ते की तारीफ करते हुए दोनों को नई जिंदगी के लिए शुभकामनाएं दी हैं।