☰
×

पंजाब में केजरीवाल ने भगवंत मान के नाम पर मांगे वोट, वीडियो में बोले- दोबारा CM बनाएं, तभी मिलेगी मुफ्त बिजली और महिलाओं को ₹1000: मोगा रैली में कॉफी मशीन फटने से कर्मचारी की मौत

 

पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी ने गुरुवार को मोगा में पार्टी के स्थापना दिवस के मौके पर खुशहाल पंजाब महारैली आयोजित की। रैली में पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शिरकत की। इस दौरान केजरीवाल ने पंजाब की जनता से भगवंत मान को दोबारा मुख्यमंत्री बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस की सरकार बनी तो राज्य में मुफ्त बिजली की सुविधा बंद हो जाएगी और महिलाओं को हर महीने मिलने वाले 1 हजार रुपए भी नहीं मिलेंगे।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन योजनाओं को मुफ्त की रेवड़ी कहते हैं। दिल्ली में भी हमारी सरकार की कई योजनाएं बंद कर दी गईं। उन्होंने लोगों से कहा कि अगर पंजाब में मुफ्त बिजली और महिलाओं को आर्थिक सहायता जैसी योजनाएं जारी रखनी हैं तो भगवंत मान को दोबारा मुख्यमंत्री बनाना होगा।

महिलाओं को 1000 रुपए देने में देरी पर दी सफाई

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/3p_lsCuLzng?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/3p_lsCuLzng/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

रैली के दौरान केजरीवाल ने महिलाओं को हर महीने 1 हजार रुपए देने की योजना शुरू करने में हुई देरी पर भी बात की। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों ने पंजाब का खजाना खाली कर दिया था। इसी वजह से उनकी सरकार को इस योजना को लागू करने में समय लग रहा है।केजरीवाल ने दावा किया कि उनकी सरकार जनता से किए गए वादों को पूरा करने के लिए काम कर रही है। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर कांग्रेस सत्ता में आती है तो मुफ्त बिजली समेत दूसरी जनकल्याणकारी योजनाएं बंद हो सकती हैं।

अकाली दल और भाजपा के गठबंधन पर भगवंत मान का निशाना

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रैली को संबोधित करते हुए शिरोमणि अकाली दल और भाजपा के बीच गठबंधन को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि दोनों पार्टियों के बीच गठबंधन कृषि सुधार कानूनों को दोबारा लागू करने के उद्देश्य से हुआ है।भगवंत मान ने कहा कि पंजाब के किसानों ने पहले भी कृषि कानूनों के खिलाफ लंबा संघर्ष किया था। ऐसे में राज्य की जनता को राजनीतिक दलों के गठबंधन और उनके उद्देश्यों को समझना चाहिए।

10 लाख नए लोगों को मिलेंगे राशन कार्ड

रैली से पहले अरविंद केजरीवाल ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ नए लाभार्थियों को राशन कार्ड वितरित किए। पार्टी के पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया के मुताबिक, राज्य में 10 लाख नए लोगों को राशन कार्ड दिए जा रहे हैं।इस पहल के जरिए सरकार अधिक परिवारों को राशन योजना के दायरे में लाने की कोशिश कर रही है। कार्यक्रम में पार्टी नेताओं ने इसे गरीब और जरूरतमंद परिवारों को राहत देने वाला कदम बताया।

रैली स्थल से 100 मीटर दूर फटी कॉफी मशीन, कर्मचारी की मौत

मोगा में आयोजित महारैली के दौरान एक दुखद हादसा भी हुआ। गुरुवार सुबह करीब 10 बजे रैली स्थल पर कॉफी बनाने वाली मशीन अचानक फट गई। हादसे में कॉफी बना रहे कर्मचारी के सिर पर मशीन का एक टुकड़ा लग गया। चोट इतनी गंभीर थी कि कर्मचारी की मौके पर ही मौत हो गई।बताया गया कि जिस स्टॉल पर कॉफी मशीन फटी, वह रैली के मुख्य मंच से महज 100 मीटर की दूरी पर था। हादसे के बाद कार्यक्रम स्थल पर अफरा-तफरी मच गई। राजनीतिक कार्यक्रम के बीच हुए इस हादसे ने आयोजन की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए।