×

Farmers Protest Updates: कांग्रेस ने BJP को जिम्मेदार ठहराया, CM अमरिंदर का बड़ा बयान…

 

दिल्ली में गणतंत्र दिवस पर किसानों की ट्रैक्टर रेली कै दौरान हुई हिंसा को लेकर कांग्रेस ने बीजेपी पर साजिश का आरोप लगाया है। कांग्रेस पार्टी अब गृह मंत्री अमित शाह को बर्खास्त करने की मांग कर रही है। वहीं पंजाब के सीएम अमरिंद सिंह ने पार्टी से अलग राय रखते हुए कहा कि लाल किले में जो कुछ हुआ उससे उनका सिर शर्म से नीचे झुक गया।

इस घटना से किसानों का आंदोलन कमजोर होगा। सीएम कैप्टन अमरिंद सिंह ने कहा कि लाल किला राष्ट्रीय बलिदान का एक स्मारक स्थल है। उन्होंने दिल्ली में हुई हिंसा की जांच की मांग की है। अमरिंदर सिंह ने कहा कि लाल किला स्वतंत्र भारत का प्रतीक है और हजारों लोगं ने राष्ट्रीय ध्वज को देखने को लिए अपनी जान दे दी। बुधवार को कांग्रेस ने बीजेपी पर अभिनेता दीप सिद्धू की ममद से साजिश रचने का आरोप लगाया। बता दें कि 26 जनवरी को निकाली गई किसान ट्रैक्टर रैली के दौरान हुई हिंसा में करीब 300 पुलिस कर्मी घायल हो गए थे। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने किसान नेताओँ के खिलाफ 22 मामले दर्ज किए थे।

हिंसा के बाद किसान आंदोलन में फूट पड़ गई है। राष्‍ट्रीय किसान मजदूर संगठन के नेता वीएम सिंह ने किसान नेता राकेश टिकैत पर गंभीर आरोप लगाते हुए खुद और अपने संगठन को आंदोलन से अलग करने का फैसला लिया है। दिल्ली पुलिस ने 20 किसान नेताओं को नोटिस जारी कर पूछा है कि आखिर ट्रैक्टर परेड को लकेर दिल्ली पुलिस के साथ हुए समझौते को क्यों तोड़ा गया।

Read More…
Farmers Protest Updates: राकेत टिकैत बोले, गाजीपुर बॉर्डर पर आधी रात काटी बिजली, पुलिस फोर्स तैनात
Tandav Controversy: SC में उतरे तांडव के बड़े-बड़े वकील, जज को याद दिलाया अर्नब गोस्वामी केस….