×

Farm law protest: कृषि कानून के विरोध में किसानों का हल्ला बोल, संसद के पास ट्रैक्टर में लगाई आग

 

कृषि कानून के खिलाफ प्रदर्शनों की आग दिल्ली तक जा पहुंची है। किसान विधेयकों के खिलाफ किसानों का हल्ला बोल जारी है। दिल्ली के इंडिया गेट में किसानों ने ट्रैक्टर में आग लगा दी। पंजाब और हरियाणा में किसानों का विरोध संसद के पास जा पहुंचा है। इंडिया गेट पर किसानों ने कृषि कानून के खिलाफ विरोध जताते हुए ट्रैक्टर में आग लगा दी। हालांकि, पुलिस ने प्रदर्शनकारकियों को एकत्रित नहीं होने दिया गया।

संसद के पास इंडिया गेट और आसपास के वीआईपी इलाकों में धारा 144 लागू है। यहां कोरोना महामारी के चलते लोगों को एकत्रित होने पर रोक है। पिछले दो सप्ताह से जिन कृषि विधेयकों को लेकर संसद से सड़क तक प्रदर्शन हो रहे हैं वो अब कानून बन गए हैं। लेकिन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के की मंजूरी के बाद भी बिलों को लेकर बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। पंजाब में किसानों और सियासी दलों के विरोध ने गति पकड़ी है। किसान संगठनों ने पंजाब में रेल रोको प्रदर्शन 29 सितंबर तक बढ़ा दिया है।

कृषि बिलों के विरोध में अकाली दल जग-जगह रैली कर रहा है। किसानों का कहना है कि कृषि बिलों से किसान कांट्रेक्ट फार्मिंग के दायरे में आ जाएंगे। कंपनियां जमीदारों की तरह किसानों से फसल उत्पादन कराकर खुद मुनाफा कमाएंगी। कंपनियां और सुपर मार्केट सस्ते दाम पर उपज खरीदकर उनका भंडारण करेंगे। इसके बाद महंगे दामों में फसलों बेचा जाएगा। एमएसपी की व्यवस्था को सरकार खत्म करने में लगी है। किसानें के साथ अब कांग्रेस सहित विपक्षी दल भी सरकार के खिलाफ उतर आए हैं।

Read More…
Farm law protest: कृषि कानून के विरोध में किसानों का हल्ला बोल, संसद के पास ट्रैक्टर में लगाई आग
Dungarpur Violence: चार दिन के उपद्रव के बाद महापड़ाव खत्म, उदयपुर-अहमदाबाद हाईवे पर यातायात बहाल