×

Bharat Bandh today: कृषि बिलों के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, जानिए क्यों हो रहा प्रदर्शन

 

ससंद के दोनों सदनों से पारित हुए कृषि बिलों के खिलाफ आज किसानों ने देशभर में बंद का ऐलान किया है। बिल के विरोध में किसानों के साथ-साथ विपक्षी दल भी सड़कों पर उतरे हुए हैं। पंजाब और हरियाणा में बिल का विरोध तेजी से आगे बढ़ रहा है। बिहार और उत्तर प्रदेश में भी किसान बिल का विरोध कर रहे हैं। पंजाब में किसान रेल रोको आंदोलन को गुरुवार से शुरू कर दिया था। कांग्रेस पार्टी ने इस बिवल को किसान विरोधी बताते हुए अपने राष्ट्रव्यापी आंदोलन की बात कही है। कृषि बिलों के खिलाफ हजारों किसान सड़कों पर उतरे हुए हैं।

किसान आंदोलन का सबसे बड़ा कारण नए कृषि बिल के आने से एमएसपी के खत्म होने का डर है। अब तक किसान अपनी फसलों को पास की मंडियों में सरकार की तय एमएसपी पर बेचते थे। इस नए कृषि बिल के कारण सरकार ने कृषि उपज मंडी समिति से बाहर कृषि के कारोबार को मंजूरी प्रदान की है। इस वजह से किसानों को डर है कि अब उनकी फसलों का उचित मूल्य नहीं मिल सकेगा।

पंजाब और हरियाणा में किसान बिल का विरोध तेज हो रहा है। इन राज्यों में सरकार को मंडियों से काफी ज्यादा राजस्व प्राप्त होता है। नए बिल से कारोबारी सीधे किसानों से अनाज खरीद सकेंगे। इससे मंडी टैक्स खत्म हो जाने से राजस्व पर असर पड़ेगा। किसानों का आरोप है कि इन बिलों से किसान कांट्रेक्ट फार्मिंग के दायरे में आ जाएंगे। कंपनियां जमीदारों की तरह किसानों से फसल उत्पादन कराकर खुद मुनाफा कमाएंगी। कंपनियां और सुपर मार्केट सस्ते दाम पर उपज खरीदकर उनका भंडारण कर लेंगी। इसके बाद महंगे दामों में बेचा जाएगा।

Read More…
Bihar Election dates: बिहार चुनाव की तारीखों का ऐलान, तीन चरणों में होंगे मतदान
Bharat Bandh today: कृषि बिलों के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, जानिए क्यों हो रहा प्रदर्शन