×

Farmers Protest Updates: दिल्ली में किसानों का संग्राम, प्रदर्शनकारी और पुलिस में हुई झड़प…

 

केंद्र सरकार के तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ बड़ी संख्या में किसान दिल्ली की ओर कूच करने की कोशिश कर रहे हैं। पंजाब-हरियाणा बॉर्डर पर पुलिस ने कड़ी सुरक्षा कर रखी है। सिंधु बोर्डर पर आज पुलिस ने किसानों बातचीत करने का प्रयास किया लेकिन किसान और पुलिस के बीच सहमति नहीं बन पाई। अब किसान दिल्ली जाने पर अड़े हुए हैं। वहीं प्रशासन ने भी किसानों से निपटने के लिए ब़ड़े स्तर पर तैयार कर रखी है।

दिल्ली पुलिस ने केजरीवाल सरकार से शहर के 9 स्टेडियमों को अस्थायी जेल के तौर पर इस्तेमाल करने की अनुमति मांगी थी। लेकिन सरकार ने देने से इनकार कर दिया। पुलिस के अनुसार, पंजाब और हरियाणा के करीब 3 लाख किसान दिल्ली की तरफ बढ़ रहे हैं। ये किसान 33 संगठनों से जुड़े हैं। दिल्ली बहादुरगढ़ हाईवे के पास टिकरी बॉर्डर पर तनाव का माहौल बना है। पुलिस ने किसानों को दि्ल्ली में एंट्री करने से रोकने के लिए बैरिकेड के रूप में ट्रकों को खड़ा किया है। किसान ट्रकों को हटाने के लिए ट्रैक्टरों का इस्तेमाल कर रहे हैं।

कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली में विरोध प्रदर्शन करने आ रहे किसानों और सुरक्षाबलों में टिकरी बॉर्डर पर झड़प हुई है। गुरुवार से पंजाब से लेकर दिल्ली तक किसानों को लेकर बवाल मचा है। सड़कों पर लंबा जाम लगा है। पुलिस औऱ किसानों संगठनों के बीच झड़पें होती रही। किसानों को रोकने के लिए दिल्ली हरियाणा बॉर्डर पर बड़ी संख्या में पुलिस जवानों की तैनात है।

Read More…
Lockdown in India? क्या देश में एक बार फिर से लगेगा लॉकडाउन….
Farmer Protest in Delhi: किसानों का हल्ला बोल, दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर लंबा जाम…