×

Bharat Bandh Updates: कृषि बिल के खिलाफ किसानों का महासंग्राम, राहुल-प्रियंका गांधी ने सरकार को घेरा

 

कृषि विधेयक के खिलाफ शुक्रवार को किसान सड़कों पर उतरे हुए हैं। मोदी सरकार के खिलाफ किसानों का हल्ला बोल जारी है। किसान संगठनों ने आज राष्ट्रव्यापी भारत बंद बुलाया है। भारतीय किसान यूनियन, अखिल भारतीय किसान महासंघ और अखिल भारतीय किसान संघर्ष समिति की ओर से भारत बंद का ऐलान किया गया है। पीएम मोदी ने जहां किसानों को आश्वासन दिया है कि यह विधेयक किसानों के जीवन में क्रांतिकारी परिवर्तन लाएगा। एमएसपी की व्यवस्था पहले की तरह बनी रहेगी।

किसानों का कहना है कि यह विधेयक कॉरपोरेट्स को फायदा पहुंचाने के लिए संसद से पारित कराए गए हैं। इसके चलते किसानों ने देशव्यापी बंद का ऐलान किया है। विरोध की वजह से पंजाब, हरियाणा और बिहार में सड़क मार्ग प्रभावित हैं। कई स्थानों पर किसान रेलवे ट्रेक पर बैठे हैं। किसान रेलवे ट्रैक के साथ सड़कों पर चक्का जाम कर रहे हैं। पंजाब और हरियाणा से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनें अगले दो दिन के लिए रद्द कर दी गई है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भारत बंद का समर्थन किया है।

राहुल ने मोदी सरकार पर निशाना साधा और कहा कि नए कृषि कानून हमारे किसानों को गुलाम बना देंगे। साथ ही कहा कि त्रुटिपूर्ण जीएसटी ने एमएसएमई को नष्ट कर दिया है। वहीं काग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि किसानों से नए विधेयकों के जरिए एमएसपी छीन ली जाएगी। उन्होंने कॉन्ट्रेक्ट फार्मिंग के जरिए अमीरों का गुलाम बनने पर विवश कर देगा। इससे किसानों को फसलों का ना दाम मिलेगा और ना सम्मान। बीजेपी का कृषि बिल ईस्ट इंडिया कंपनी की यादों को ताजा कर रहा है।

Read More…
Bihar Election dates: बिहार चुनाव की तारीखों का ऐलान, तीन चरणों में होंगे मतदान
Bharat Bandh today: कृषि बिलों के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, जानिए क्यों हो रहा प्रदर्शन