☰
×

रामदेव के 'पाखंडी' कहने पर धीरेंद्र शास्त्री का जवाब, वीडियो में देखें बोले- पहले प्रशंसा की, अब आलोचना; हिंदू समाज को नहीं तोड़ना चाहता 

 

योग गुरु बाबा रामदेव की टिप्पणी पर बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि चार दिन पहले बाबा रामदेव उनकी प्रशंसा कर रहे थे और अब आलोचना कर रहे हैं। हालांकि, धीरेंद्र शास्त्री ने साफ किया कि उनके मन में रामदेव के प्रति कोई नाराजगी नहीं है। वह हिंदू समाज को तोड़ना नहीं चाहते, बल्कि उसे एकजुट रखना चाहते हैं।

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/cZadPpxcFzA?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/cZadPpxcFzA/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

रामदेव की टिप्पणी पर क्या बोले धीरेंद्र शास्त्री?

पंजाब के पठानकोट में कथा के दौरान धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि बाबा रामदेव उनके बड़े और अभिभावक जैसे हैं। उन्होंने कहा कि रामदेव ने पहले उनकी तारीफ की थी और अब कुछ बातों को लेकर आलोचना की है। धीरेंद्र शास्त्री ने इसे सहजता से लेते हुए कहा कि उन्हें निंदा और स्तुति दोनों स्वीकार हैं।

उन्होंने कहा कि रामदेव के मन में जो बात आई, उन्होंने कह दी। उनके लिए यह भी एक तरह का आशीर्वाद है। धीरेंद्र शास्त्री ने यह भी संकेत दिया कि वह इस विवाद को आगे नहीं बढ़ाना चाहते।

भगवान राम और कृष्ण को लेकर शुरू हुआ विवाद

दरअसल, विवाद की शुरुआत भगवान राम और श्रीकृष्ण के स्वरूप को लेकर धीरेंद्र शास्त्री की एक टिप्पणी के बाद हुई थी। उनकी बात पर कुछ संतों ने आपत्ति जताई थी। इसके बाद बाबा रामदेव ने एक कार्यक्रम में कुछ कथावाचकों पर निशाना साधते हुए उन्हें पाखंडी कहा था। इस टिप्पणी को धीरेंद्र शास्त्री से जोड़कर देखा गया।

रामदेव ने कहा था कि धर्म के नाम पर लोगों को भ्रमित नहीं करना चाहिए और देवी-देवताओं के बारे में बोलते समय सावधानी बरतनी चाहिए।

रामदेव ने भी दी थी सफाई

विवाद बढ़ने के बाद बाबा रामदेव ने धीरेंद्र शास्त्री को अपना बच्चा और छोटा भाई बताया था। उन्होंने कहा था कि कुछ बातों से उन्हें दुख पहुंचा था, इसलिए उन्होंने धीरेंद्र शास्त्री को डांटा। रामदेव के मुताबिक, धीरेंद्र शास्त्री ने उनकी बात को प्यार और आशीर्वाद के रूप में स्वीकार किया।

दोनों संतों के बयानों से अब विवाद को शांत करने की कोशिश दिखाई दे रही है। धीरेंद्र शास्त्री ने भी हिंदू समाज में एकता बनाए रखने की बात कहकर इस मुद्दे को ज्यादा तूल नहीं देने का संदेश दिया है।