×

शादी का झांसा, धर्म परिवर्तन और क्रूरता के आरोप, फुटेज में देंखे मोहाली की युवती ने बिहार के युवक पर लगाए गंभीर आरोप

 

पंजाब के मोहाली की रहने वाली एक युवती ने बिहार के एक युवक पर शादी का झांसा देकर पांच वर्षों तक संबंध बनाने, शादी के बाद शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना देने तथा जबरन धर्म परिवर्तन कराने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता ने इस संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) कार्यालय में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि मामले की शिकायत अभी संबंधित अधिकारी तक नहीं पहुंची है।

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/fi7ZEBn-ASs?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/fi7ZEBn-ASs/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

पीड़िता के अनुसार, आरोपी युवक ने पहले शादी का भरोसा देकर कई वर्षों तक उसके साथ संबंध बनाए। बाद में दोनों ने शादी कर ली, लेकिन शादी के बाद उसका व्यवहार पूरी तरह बदल गया। युवती का आरोप है कि आरोपी नशे का आदी था और अक्सर नशे की हालत में उसके साथ मारपीट करता था।

गंभीर प्रताड़ना के आरोप

युवती ने आरोप लगाया कि शादी के बाद उसे लगातार शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया। उसके मुताबिक, आरोपी उसे दोस्तों के सामने अपमानित करता, गाली-गलौज करता और छोटी-छोटी बातों पर मारपीट करता था।पीड़िता का यह भी आरोप है कि आरोपी ने कई बार उसके शरीर को सिगरेट से दागा। उसने दावा किया कि उसके शरीर और निजी अंगों पर आज भी जलने के निशान मौजूद हैं। इसके अलावा, जब वह आरोपी द्वारा लाए गए कुछ दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने से इनकार करती थी, तो उसे निर्वस्त्र कर पीटा जाता था।

धर्म परिवर्तन का भी आरोप

युवती ने शिकायत में आरोप लगाया है कि आरोपी उस पर जबरन धर्म परिवर्तन करने का दबाव भी बना रहा था। उसका कहना है कि शादी के बाद से ही उस पर लगातार मानसिक दबाव बनाया गया और उसकी इच्छा के विरुद्ध कई फैसले थोपने की कोशिश की गई।पीड़िता ने यह भी दावा किया कि शादी के अगले ही दिन आरोपी ने उसकी जिंदगी बर्बाद करने की धमकी दी थी।

आरोपी के बिहार लौटने के बाद दर्ज कराई शिकायत

युवती के अनुसार, आरोपी उसे छोड़कर वापस बिहार चला गया, जिसके बाद उसने मोहाली के SSP कार्यालय में शिकायत देकर न्याय की गुहार लगाई। उसने पुलिस से आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

पुलिस ने क्या कहा?

जीरकपुर की एएसपी ने बताया कि फिलहाल यह शिकायत उनके संज्ञान में नहीं पहुंची है। उन्होंने कहा कि शिकायत प्राप्त होने के बाद तथ्यों की जांच की जाएगी और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।फिलहाल, यह मामला शिकायत में लगाए गए आरोपों पर आधारित है। आरोपों की आधिकारिक पुष्टि या सत्यापन अभी नहीं हुआ है। पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।