×

Puducherry Political Crisis: पुडुचेरी खोने के बाद दक्षिण भारत से साफ हुई कांग्रेस, अब इन राज्यों में बची सरकार….

 

पुडुचेरी में कांग्रेस की सरकार गिर गई है। सोमवार को मुख्यमंत्री नारायणसामी फ्लोर टेस्ट साबित नहीं कर पाए। इसके बाद नारायणसामी ने उपहाज्यपाल तमिलिसाई सौंदरराजन से मुलाकर कर अपना इस्तीफा सौंप दिया है। पुडुचेरी में सरकार गिरने के बाद कांग्रेस का दक्षिण भारत से सफाया हो गया है। दो साल पहले कर्नाटक में कांग्रेस की हार हुई थी और अब पार्टी की सत्ता पुडुचेरी में भी खत्म हो गई है। एक वक्त दक्षिण भारत को कांग्रेस का गढ़ माना जाता था लेकिन अब तस्वीर बदल गई है।

मध्य प्रदेश में कांग्रेस 15 साल बाद सत्ता में लौटी थीं लेकिन 15 महीने बाद ही कमलनाथ सरकार गिर गई।ज्योतिरादित्य सिंधिया के बीजेपी में शामिल होते ही 25 विधायकों ने कांग्रेस की कमलनाथ सरकार से इस्तीफा दे दिया था। एक बार फिर से एमपी में शिवराज सिंह मुख्यमंत्री बन गए हैं। कर्नाटक में जुलाई 2019 में कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन के 17 विधायकों ने इस्तीफा सौंप दिया था। यहां भी सरकार को सत्ता से बाहर होना पड़ा था।

रविवार को उपराज्यपाल ने उन्हें बहुमत साबित करने के लिए कहा था। वहीं स्पीकर ने घोषणा की है कि विधानसभा अनिश्चित काल के लिए स्थगित की जाती है। अब राज्य में राष्ट्रपति शासन लगता है कि या विपक्ष सरकार बनाने का दावा पेश करता है। बता दें कि साल 2014 के लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद से कांग्रेस लगातार सत्ता की लड़ाई में कांग्रेस से हारती जा रही है। वर्तमान में पंजाब, राजस्थान, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और झारखंड में कांग्रेस की सत्ता है। महाराष्ट्र और झारखंड में पार्टी पूरी तरह से सत्ता में नहीं है।