×

Hathras Case: पुडुचेरी के CM नारायणसामी भूख हड़ताल पर बैठे, राहुल गांधी से हुए दुर्व्यवहार से हैं नाराज

 

हाथरस में राहुल गांधी के साथ हुए दुर्व्यहार को लेकर कांग्रेस पार्टी के नेताओ में भारी रोष देखने को मिल रहा है। इस कड़ी में पुडुचेरी के सीएम वी नारायणसामी अपने साथी मंत्रियों के साथ भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। इस भूख हड़ताल का नेतृत्व पुडुचेरी कांग्रेस प्रमुख ए वी सुब्रमण्यम कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार, सीएम ने ये भूख हड़ताल सुबह 8 बजे से शुरू की है। ये सभी नेता हाथरस में उत्तर प्रदेश पुलिस के द्वारा राहुल गांधी के साथ किए गए व्यवहार से बेहद नाराज हैं।

बता दें कि भूख हड़ताल शाम 5 बजे तक जारी रहेगीथ।  हाथरस गैंगरेप कांड के मामले में परिजनों से मुलाकात करने पहुंचे राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को कल गिरफ्तार कर लिया गया था। दरअसल, कांग्रेस नेता राहुल गांधी गुरुवार को हाथरस में पीड़िता के परिजनों से मुलाकात के लिए जा रहे थे। इस बीच उनके काफीले को पुलिस ने रोक लिया। इसके बाद राहुल गांधी बहन प्रियंका के साथ पैदल ही हाथरस के लिए रवाना हुए थे तो यूपी पुलिस ने उनके साथ धक्का मुक्की की। इससे राहुल गांधी जमीन पर गिर गए।

इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर यूपी पुलिस ने लाठियां बरसाईं।राहुल और प्रियंका गांधी को पुलिस ने हिरासत में लिया था। हालांकि, बाद में उन्हें छोड़ दिया था। देर शाम ग्रेटर नोएडा पुलिस ने राहुल गांधी सहित 200 कांग्रेसी नेताओं पर एफआईआर दर्ज कर ली।  राहुल और प्रियंका गांधी के खिलाफ ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक वन पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज कराई गई।

Read More…
Gandhi Jayanti: गांधी जयंती पर किसानों का हल्ला बोल, पंजाब से लेकर दिल्ली तक प्रदर्शन….
Coronavirus in US: चुनाव से एक महीने पहले अमेरिकी राष्ट्रपति पॉजिटिव, पत्नी मेलानिया भी संक्रमित