×

Cyclone Nivar: चक्रवात निवार को देखते हुए कई ट्रेनें रद्द, PM मोदी ने मदद का दिया भरोसा

 

बंगाल की खाड़ी पर बन रहे कम दबाव क्षेत्र चक्रवाती तूफान में तब्दील हो सकता है। ये तूफान कल तमिलनाडु और पुडुचेरी के तटों को पार कर सकता है। इस तूफान का नाम निवार रखा है। मानसून 2020 के बाद बंगाल की खाड़ी पर बनने वाला यह पहला चक्रवाती तूफान है। तूफान की आशंकाओं को देखते हुए NDRF की 6 टीमें तैनात की गई है। मौसम विभाग ने चक्रवाती तूफान के अलर्ट के बाद मछुआरों को समुद्र किनारे नहीं जाने की सलाह दी है।

पीएम मोदी ने मंगलवार को तमिलनाडु के सीएम पलानी स्वामी और पुडुचेरी के सीएम नारायण सामी से चक्रवात निवार को लेकर बात की। इस दौरान पीएम मोदी ने उन्हें केंद्र से हर संभव मदद का आश्वासन दिया। पीएम मोदी ने ट्वीट कर इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि प्रभावित इलाकों में रहने वालों की सुरक्षा की कामना करता हूं। तमिलनाडु, पुडुचेरी और आंध्र प्रदेश के तटीय क्षेत्रों में चक्रवाती तूफान निवार को लेकर खतरा पसरा है।

मौसम विभाग ने चक्रवात को लेकर अलर्ट जारी किया है। इसके बाद दक्षिण रेलवे ने कई ट्रेनें रद्द करने का ऐलान किया है। ट्वीट कर रेलवे ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि चक्रवाती तूफान के कारण कई ट्रेनों को कैंसिल किया गया है। पुडुचेरी जिला मजिट्रेट ने निवार के मद्देनजर आज रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक पूरे इलाके में 26 नवंबर तक धारा 144 लगाने के आदेश जारी किए हैं। पुडुचेरी और तमिलनाडु में 25 नवंबर तक गरज के साथ तेज बारिश का अऩुमान जताया गया है।

Read More…
Cyclone Nivar: तमिलनाडु में कल दस्त देगा ‘निवार’, NDRF ने संभाला मोर्चा….
Bengal Election 2021: बंगाल में BJP के लिए ममता बनर्जी को हराना क्यों है बड़ी चुनौती….