×

politics: आधिकारिक लेटर पैड पर लिखा था डेलकर ने सुसाइड नोट

 

केंद्र शासित दादर और नागर हवेली से सांसद मोहन डेलकर ने बीते दिनों आत्महत्या कर ली थी। दादर और नगर हवेली से सात बार के सांसद डेलकर कि आत्महत्या की खबर ने सभी को हैरत में डाल दिया था। फिलहाल मुंबई पुलिस केस की जांच कर रही है। मुंबई पुलिस को डेलकर के कमरे से एक सुसाइड नोट भी मिला है जो की उनके आधिकारिक नोट पैड पर गुजराती भाषा में लिखा गया है। मुंबई पुलिस ने इस बात की जानकारी बुधवार को दी।

 

आत्महत्या है या कुछ और

फिलहाल मुंबई पुलिस ये बात का पता लगाने में भी जुटी हुई है की डेलकर ने आत्महत्या की या फिर कुछ और। और यदि डेलकर ने खुदखुशी की तो उसके पीछे क्या कारण है। पुलिस ने आगे बताया की डेलकर का शव पोस्टमार्टम करने के बाद उनके परिजनों को सौंप दिया गया है। पोस्टमार्टम के मुताबिक उनकी मृत्यु फांसी लगने के वजह से हुई है।

 

 

 

लेटर में है कुछ नाम

डेलकर के कमरे में मिले 15 पन्ने के सुसाइड नोट में कुछ लोगो के नाम भी मिले है ,लेकिन मुंबई पुलिस ने फिलहाल में ऐसे किसी भी नाम के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।

 

फॉरेंसिक टीम ने ली कमरे की तलाशी

फिलहाल सुसाइड केस के साथ साथ मुंबई पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है की लिखा गया सुसाइड नोट क्या मोहन डेलकर की हैंडराइटिंग से मेल खाता है या नहीं। इससे पहले मुंबई पुलिस ने उस कमरे की भी करीब 4 घंटे तक तलाशी ली थी, जहाँ से मोहन के शव की बरामदगी हुई थी।

1989 में बने थे पहली बार सांसद

बता दे की मोहन डेलकर पहली बार दादर और नागर हवेली से सांसद साल 1989 में बने थे। इसके बाद वे वहां से सात बार तक सांसद रहे।  साल 2019 में हुए लोकसभा के चुनावों में वे निर्दीलीय उम्मीदवार के रूप में उतरे और एक बार फिर से चुनाव जीत गए थे।