×

सहरसा में चलती पैसेंजर ट्रेन में लगी आग धुएं से घबराए यात्री, देखे भयावह वीडियो 

 

इस वक्त की बड़ी खबर बिहार के सहरसा जिले से आ रही है. जिले के सिमरी बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन पर एक पैसेंजर ट्रेन में आग लग गई. जानकारी के मुताबिक, जिस वक्त ट्रेन में आग लगी उस वक्त ट्रेन में यात्री मौजूद थे. आग लगने की घटना के बाद ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों में दहशत फैल गई. आनन-फानन में किसी तरह यात्रियों को ट्रेन से सुरक्षित बाहर निकाला गया और दमकल विभाग को सूचना दी गई. घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। अधिकारियों ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है. किसी यात्री के हताहत होने की सूचना नहीं है। हालांकि, जिस कोच में आग लगी वह पूरी तरह जलकर खाक हो गया है.

#WATCH | Saharsa, Bihar: A fire broke out in the engine of a rail and an adjoining coach of passenger train No. 63344 (Samastipur–Saharsa) at Simri Bakhtiyarpur railway station in Bihar's Saharsa district around 3 AM. Passengers were evacuated safely, and no casualties have been… pic.twitter.com/NxMpJlIbie

— ANI (@ANI) August 3, 2026


सिमरी बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन पर आग लग गयी
दरअसल, बिहार के सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन पर सुबह करीब 3 बजे एक पैसेंजर ट्रेन में आग लग गई. जानकारी के मुताबिक पैसेंजर ट्रेन संख्या 63344 (समस्तीपुर-सहरसा) के इंजन और उससे जुड़े कोच में आग लग गयी. घटना की जानकारी मिलते ही अग्निशमन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे. आग लगने के बाद यात्रियों को तुरंत सुरक्षित बाहर निकाला गया। जिसके बाद कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. फिलहाल किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है. आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है. आग लगने से ट्रेन का कोच पूरी तरह जलकर खाक हो गया है.

किसी यात्री के हताहत होने की सूचना नहीं है
घटना की जानकारी देते हुए सहायक अग्निशमन पदाधिकारी निरंजन कुमार ने कहा, "हमें सूचना मिली कि एक रेलवे इंजन में आग लग गई है. सूचना मिलते ही हमने घटनास्थल पर सहरसा फायर स्टेशन से फोम टेंडर और वाटर टेंडर भेज दिया है और स्थिति को नियंत्रित करने में जुटे हुए हैं. फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है. अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है." ट्रेन में सवार एक यात्री ने कहा, "सुबह 3:40 बजे सिमरी बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में आग लग गई. इससे यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है. मुझे तो आराम से निकलना था, लेकिन सभी यात्री पिछले दो घंटे से फंसे हुए हैं और काफी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है."