×

पुरी की जगन्नाथ रथयात्रा में प्रभु बलभद्र के रथ के पास भगदड़! एक की मौत, 600 श्रद्धालु घायल

 

ओडिशा के पुरी में शुक्रवार (27 जून 2025) को भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा थी। रथ यात्रा के दौरान भारी भीड़ उमड़ी। भीड़ अधिक होने के कारण 500 से अधिक लोग घायल हो गए। भगवान बलभद्र का रथ खींचते समय कई लोग एक जगह एकत्रित हो गए। सड़क के एक मोड़ पर रथ फंस गया, जिससे लोग वहां एकत्रित हो गए। इससे भीड़ बढ़ गई।

मंत्री ने बताया कि मंदिर के पास प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हैं। महालिंग ने यह भी बताया कि ग्लूकोज और पानी की पूरी व्यवस्था की जा रही है। सूर्यास्त के बाद रुकी रथ यात्रा शनिवार (28 जून 2025) को जगन्नाथ मंदिर से 3 किलोमीटर दूर गुंडिचा मंदिर पहुंचेगी। माना जाता है कि गुंडी भगवान जगन्नाथ की मौसी का घर है। भगवान जगन्नाथ यहां 9 दिन रहने के बाद 5 जुलाई 2025 को अपने भाई भगवान बलभद्र और बहन देवी सुभद्रा के साथ जगन्नाथ मंदिर वापस लौटेंगे।