Odisha Legislative Assembly का मानसून सत्र 29 सितंबर से
Sep 15, 2020, 10:14 IST
ओडिशा विधानसभा का मानसून सत्र 29 सितंबर से शुरू होने जा रहा है। इस दौरान कोविड-19 के प्रोटोकॉल का पूरा खयाल रखा जाएगा। राज्य विधानसभा का मानसून सत्र 7 अक्टूबर तक चलेगा।
इस दौरान 8 बैठकें आयोजित की जाएंगी। रविवार को भी सत्र चलेगा।
दो अक्टूबर को गांधी जयंती के दिन कोई बैठक आयोजित नहीं की जाएगी।
विधानसभा अध्यक्ष सूर्य नारायण पात्रो ने कहा कि सभी विधायक और दूसरे स्टाफ के लिए कोरोना का टेस्ट कराना जरूरी है।
उन्होंने कहा कि सीनियर विधायक वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए मानसून सत्र में शामिल हो सकते हैं।
न्यूज स्त्रोत आईएएनएस