×

धर्म की आड़ लेकर मंदिर में चल रहा था पाप का खेल, पुलिस के हत्थे चढ़ी 12 लोगों की गैंग 

 

पुरी पुलिस ने सोमवार को श्री जगन्नाथ मंदिर के सेवक बनकर श्रद्धालुओं से पैसे ऐंठने के आरोप में 12 लोगों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की उम्र 20 से 51 साल के बीच है। ये आरोपी बड़दंडा (ग्रांड रोड) और परिक्रमा मार्ग पर सेवकों के वेश में श्रद्धालुओं को ठगते हुए पकड़े गए।

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/rbYNMvTkp8U?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/rbYNMvTkp8U/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" title="Baaghi 4 Teaser | Tiger, Sanjay, Harnaaz, Sonam | Sajid Nadiadwala | A.Harsha | In Cinemas 5th Sept" width="1250">

नकली सेवक इन राज्यों के लोगों को ठगते थे

पुलिस ने बताया कि यह गिरोह कई महीनों से सक्रिय था और मुख्य रूप से पश्चिम बंगाल, गुजरात, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश और मध्य प्रदेश के तीर्थयात्रियों को निशाना बनाता था। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर एक पोस्ट में, पुरी पुलिस ने कहा कि उन्होंने बड़दंडा और परिक्रमा मार्ग पर मंदिर सेवक बनकर श्रद्धालुओं से पैसे ऐंठने के आरोप में 12 लोगों को गिरफ्तार किया है।

14 मोबाइल फोन और नकदी भी जब्त

पुलिस ने इन फर्जी सेवकों के पास से 14 मोबाइल फोन और 20,000 रुपये नकद जब्त किए हैं। श्रद्धालुओं द्वारा सेवकों के एक वर्ग द्वारा परेशान किए जाने की शिकायत के बाद पुलिस हरकत में आई।

नकली सेवक की पहचान उजागर
आरोपियों की पहचान प्रदीप कुमार बेहरा (24), बलराम बडापंडा (22), महिमा प्रसाद बराल (27), मनोरंजन साहू (32), जगन्नाथ दास (36), अर्जुन प्रुस्ती (33), जगन्नाथ मिश्रा (27), महेश्वर दास (34), संतोष राउत (20), सोनू दास (23), प्रदीप कुमार त्रिपाठी (51) और सागर रथ (23) के रूप में हुई है। ये सभी पुरी शहर के निवासी हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपियों पर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।