×

Nepal Police Firing today: नेपाल घूमने गे थे भारतीय नागरिक, बॉर्डर पर पुलिस ने बरसाई गोलियां तो…..

 

नेपाल पुलिस ने एक भारतीय नागरिक को गोली मारकर हत्या कर दी है। उत्तर प्रदेश के पीलीभीत से सटे भारत-नेपाल सीमा पर नेपाल पुलिस और कुछ भारतीय नागरिकों के बीच झड़प हो गई। इसके बाद नेपाल पुलिस ने उन पर गोलियां बरसा दी। फायरिंग में गोली लगने से एक युवक घायल हो गया। इसके बाद उपचार के दौरान अस्पताल में उसकी मौत हो गई।

मृतक युवक की पहचान हजारा थाना क्षेत्र के गांव राघवपुरी टिल्ली नंबर चार के 26 वर्षीय गोविंदा सिंह के रूप में हुई है। गोविंदा अपने दोस्त पप्पू सिंह और गुरमीत सिंहं के साथ नेपाल के बेलौरी बाजार में किसी काम के लिए गए हुए थे। शाम के वक्त सूचना मिली की गोविंदा को नेपाली पुलिस ने एनकाउंटर कर मार डाला। इस खबर के बाद गांव में हड़कंप मच गया। घटना के विरोध में बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए।

गोविंदा के बाकी दोनों दोस्तों की तलाश की जा रही है। इस घटना के बाद से भारत-नेपाल बॉर्डर पर एसएसबी अलर्ट कर दी गई है। पीलीभीत एसपी जय प्रकाश सिंह ने कहा कि हमें जानकारी मिली है कि नेपाल गए तीन भारतीय नागरिकों का किसी मु्द्दे पर नेपाल पुलिस के साथ टकराव हो गया था। इस घटना में एक व्यक्ति को गोली मार दी गई। जिसे घायलावस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सीमा पर पूरी फोर्स को अलर्ट कर दिया गाय है। फिलहाल सीमा पर शांति व्यवस्था की कोई समस्या नहीं है। नेपाल पुलिस से भारतीय पुलिस और एसएसबी के जरिए संपर्क साधा जा रहा है।