राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बुधवार से Nagaland, Mizoram और Sikkim राज्यों का दौरा करेंगी !
उसी दिन, वह मिजोरम जाएंगी और आइजोल में मिजोरम विश्वविद्यालय के 17वें दीक्षांत समारोह में भाग लेंगी और शिक्षा से संबंधित विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगी।वह शाम को राजभवन में उनके सम्मान में राज्य सरकार द्वारा आयोजित नागरिक स्वागत समारोह में शामिल होंगी।मुर्मू 4 नवंबर को विधानसभा सदस्यों को संबोधित करेंगी।उसी दिन, वह गंगटोक जाएंगी और सिक्किम सरकार द्वारा आयोजित एक नागरिक स्वागत समारोह में भाग लेंगी और केंद्र व राज्य सरकारों की विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगी।राष्ट्रपति 5 नवंबर को दिल्ली लौटने से पहले तथागत त्साल, रावोंगला में उपलब्धि हासिल करने वाली महिलाओं और स्व-सहायता समूहों की सदस्यों के साथ बातचीत करेंगी। राष्ट्रपति ने पिछले महीने पूर्वोत्तर क्षेत्र की अपनी पहली यात्रा में त्रिपुरा (12-13 अक्टूबर) और असम (13-14 अक्टूबर) का दौरा किया था। उन्होंने कई परियोजनाओं की आधारशिला रखी थी और कुछ का उद्घाटन किया था।
--आईएएनएस
कोहिमा न्यूज डेस्क !!
एसजीके/एएनएम